ETV Bharat / state

आगरा-वाराणसी के बीच 23 से नियमित दौड़ेगी UP की 10वीं वंदे भारत, इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज, ये रहेगा शेड्यूल - Agra Varanasi Vande Bharat

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : 13 hours ago

यूपी के लोगों को जल्द ही 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने जा रहा है. आगरा वाराणसी के बीच 4 दिन बाद वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से चलने लगेगी. यह कानपुर, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी.

सोमवार से आगरा-वाराणसी के बीच चलने लगेगी वंदे भारत.
सोमवार से आगरा-वाराणसी के बीच चलने लगेगी वंदे भारत. (Photo Credit; ETV Bharat)

आगरा : ताजनगरी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से चलने लगेगी. पीएम मोदी ने वर्चुअली रूप से अहमदाबाद से आगरा-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर आगरा कैंट स्टेशन से रवाना किया था. उत्तर मध्य रेलवे ने बुधवार को आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. अब ये ट्रेन 23 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी. यह करीब 7 घंटे में 551 किलोमीटर का सफर तय कर बनारस पहुंचेगी. शुक्रवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी. ये आगरा की चौथी जबकि यूपी की 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है.यह भगवा रंग की है.

एनसीआर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर को वाराणसी स्टेशन से ट्रेन संख्या 20175 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान करेगी. यह प्रयागराज, कानपुर, इटावा, टूंडला स्टेशन पर रुकेगी. इसके बाद रात करीब 10.20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी. आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन से वाराणसी के लिए ट्रेन संख्या 20176 वंदे भारत 23 सितंबर से नियमित चलने लगेगी. यह कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी. यह टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज स्टेशन पर पांच-पांच मिनट के लिए रुकेगी. ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर करीब दोपहर एक बजे पहुंचेगी. अभी किराया घोषित नहीं हुआ है.

इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत : आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी. वंदे भारत इन स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

आठ कोच की होगी वंदे भारत : एनसीआर रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आगरा-वाराणसी वंदे भारत में चेयरकार श्रेणी और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच होंगे. चेयरकार कोच में 78 सीटें और एग्जीक्यूटिव कोच में 56 सीटें होंंगी. आगरा और वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी. शुक्रवार को आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटीनेंस और उसके उपकरणों की जांच होगी. आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत में आगरा रेल मंडल के लोको पायलट व मैनेजर तैनात होंगे.

नई वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल : आगरा-वाराणसी ट्रेन संख्या 20176 वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6:00 बजे रवाना होगी. सुबह 6:48 बजे यह टूंडला जंक्शन, सुबह 7:40 बजे इटावा जंक्शन, सुबह 9:15 बजे कानपुर सेंट्रल, सुबह 11:25 बजे प्रयागराज जंक्शन जबकि दोपहर 1:00 बजे वाराणसी जंक्शन पर पहुंचेगी.

वाराणसी से आगरा के लिए ट्रेन संख्या 20176 वंदे भारत वाराणसी से दोपहर 3:20 बजे चलेगी. शाम 4:50 बजे यह प्रयागराज जंक्शन, शाम 6:57 बजे कानपुर सेंटल, रात 8:17 बजे इटावा जंक्शन, रात 9:25 बजे टूंडला जंक्शन, रात 10:20 बजे यह आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी.

ये रहेगी वंदे भारत की औसत स्पीड : आगरा और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति 81.86 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है. आगरा से टूंडला के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. टूंडला से प्रयागराज तक वंदे भारत की स्पीड करीब 130 किमी प्रति घंटा तो प्रयागराज से वाराणसी तक वंदे भारत की स्पीड 110 किमी प्रति घंटा रहेगी.

आगरा मंडल से चल रहीं अन्य वंदे भारत ट्रेनें : अप्रैल 2023 में रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक तक वंदे भारत ट्रेन चली. इसी कड़ी में मार्च 2024 में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से खजुराहो स्टेशन तक, 2 सितंबर-2024 में उदयपुर सिटी से आगरा कैंट स्टेशन तक, 16 सितंबर 2024 में आगरा कैंट से वाराणसी स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन चली.

बता दें कि पीएम मोदी ने वर्चुअली अहमदाबाद से आगरा को एक और वंदे भारत की सौगात 16 सितंबर को दी थी. पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को आगरा कैंट स्टेशन से रवाना किया था. आगरा कैंट स्टेशन पर इसको लेकर कार्यक्रम हुआ था. इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय मंत्री बिटटू भी मौजूद रहे थे.

यह भी पढ़ें : पटरी पर उतरी यूपी की 10वीं वंदे भारत; हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, 7 घंटे में पहुंचेगी ताजनगरी से बाबा विश्वनाथ की नगरी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.