ETV Bharat / state

27 मार्च को दर्ज हुआ रांची में इस साल का सबसे गर्म दिन, बढ़ती गर्मी से लोगों को जल्द मिलेगी राहत, 30-31 मार्च को बारिश की संभावना - Jharkhand weather

Rain forecast in Jharkhand. झारखंड में गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है. इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान बुधवार को दर्ज किया गया है. हालांकि मौसम विभाग ने 30-31 मार्च को बारिश की भी संभावना जारी की है. वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 28, 2024, 6:55 AM IST

Rain forecast in Jharkhand
Rain forecast in Jharkhand

रांची: राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों में लोगों को इस सीजन में पहली बार गर्मी का एहसास हुआ. बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का तापमान भी 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान यानी 16 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में रहा.

जिलों का तापमान

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह, बोकारो का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

बाबा नगरी देवघर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह गिरिडीह का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा. गढ़वा जिले का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा. लोहरदगा जिले का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गोड्डा जिले में अधिकतम तापमान बढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

30-31 मार्च को फिर बारिश की संभावना

मौसम केंद्र, रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में 28-29 मार्च को मौसम साफ रहने के साथ-साथ तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भविष्यवाणी की है. इसके बाद 30 और 31 मार्च को एक बार फिर राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और इससे सटे मध्य भागों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अपने नवीनतम मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में 30 मार्च को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गरज और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 31 मार्च को दक्षिणी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के निकटवर्ती मध्य भागों के जिलों में 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: होली की मस्ती में मौसम का खलल, कई जिलों में गरज के साथ हुई बारिश, लोहरदगा में दो की मौत - Jharkhand weather update

यह भी पढ़ें: रांची सहित कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, तेज हवा से कई पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति पर असर, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची सहित कई जिलों में तेज हवा के झोंके के साथ हुई बारिश, कई शहरों में ओलावृष्टि भी हुई

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.