ETV Bharat / state

लोगों की सलाह पर तैयार होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में लिए गए कई फैसले - Congress Manifesto Committee

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 3 hours ago

Congress Manifesto in Jharkhand. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप होगा. कांग्रेस घोषणापत्र समिति की पहली बैठक रांची में हुई. जिसमें कई निर्णय लिए गए.

Congress Manifesto
कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र क्या हो, इस पर विचार-विमर्श के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने की. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व शिक्षा मंत्री सह विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और समिति के सदस्य शहजाद अनवर, जगदीश साहू, डॉ. (मो.) तैसीफ समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.

बैठक के दौरान अधिकांश सदस्यों ने अपने विचार रखे और कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ऐसा होना चाहिए जो राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे. घोषणा पत्र के निर्माण में तेजी लाने और उसमें जनता की उम्मीदों को शामिल करने के लिए आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले (ईटीवी भारत)

मेनिफेस्टो ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गठित कांग्रेस घोषणापत्र समिति की पहली बैठक में तीन सदस्यीय मेनिफेस्टो ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया गया है जो अशोक चौधरी के नेतृत्व में काम करेगी, इसके सदस्य किशोरनाथ शाहदेव और अजय नाथ शाहदेव घोषणापत्र तैयार करने में सहायता करेंगे.

होगा कांग्रेस घोषणापत्र परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

बैठक के बाद कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस समाज के विभिन्न वर्गों से मिलकर उनकी सलाह को अपने घोषणापत्र में जगह देगी ताकि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जनता का घोषणापत्र बन सके. इसके लिए 28 सितंबर को रांची के प्रेस क्लब में कांग्रेस घोषणापत्र परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों, अधिवक्ता समूह, छात्र-युवा, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, यहां तक ​​कि मजदूरों, किसानों, डिलीवरी बॉय की राय ली जाएगी.

उन्होंने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गों से परामर्श लेने के कार्यक्रम को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए डॉ. तौसीफ, सतीश पॉल मुंजानी और अजयनाथ शाहदेव की एक उप समिति बनाई गई है जो पूरे कार्यक्रम का समन्वय करेगी. बंधु तिर्की ने बताया कि 01 अक्टूबर को पूरी घोषणापत्र समिति जमशेदपुर में होगी, वहां विभिन्न वर्गों की राय ली जाएगी.

ये है झारखंड कांग्रेस की घोषणापत्र समिति

कांग्रेस घोषणापत्र समिति का गठन पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की की अध्यक्षता में किया गया है. इस समिति में अध्यक्ष समेत 25 सदस्य हैं. समिति के सदस्यों में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, जयप्रकाश गुप्ता, अनादि ब्रह्मा, गुलफाम मुजीबी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, देवेंद्र चंपिया, अशोक चौधरी, सुशील मरांडी, बद्री राम, अजय नाथ शाहदेव, सतीश पॉल मुंजानी, चंचल चटर्जी, जगदीश साहू, पुष्पा टेटे, एम उरांव, हरि उरांव, हेमंत टोप्पो, कुमार रविशंकर, रवींद्र झा और लाल किशोरनाथ शाहदेव शामिल हैं.

यह भी पढ़े:

बाघमारा विधानसभा सीट पर एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति, कांग्रेस से टिकट के लिए दर्जनों दावेदार - Jharkhand Assembly Election 2024

कांग्रेस का संवाद आपके साथ कार्यक्रम का समापन, चुनाव के लिए पार्टी ने पूरी तैयारी का किया दावा - Samvad Aapke Sath

लोहरदगा में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की राह नहीं आसान, सुखदेव भगत कर रहे स्थानीय प्रत्याशी की मांग! - Congress Raishumari meeting

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.