ETV Bharat / state

बदायूं Results; सपा के आदित्य यादव 32 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा के दुर्विजय सिंह को मिली हार - UP Lok Sabha Election Results Live

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jun 4, 2024, 10:20 AM IST

Updated : Jun 4, 2024, 6:43 PM IST

बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के आदित्य यादव से 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए.

बदायूं लोकसभा सीट से सपा को मिली जीत.
बदायूं लोकसभा सीट से सपा को मिली जीत. (PHOTO CREDIT ETV BHARAT)

बदायूं :बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के आदित्य यादव से पहले 19997 वोटों से आगे चल रहे थे. बाद में यहां अंतर घटा. भाजपा प्रत्याशी 7735 वोटों से आगे हो गए. ताजा अपडेट में आदित्य यादव 32 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए. यहां पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की संघमित्रा मौर्य जीती थीं. जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था.

बदायूं लोकसभा सीट अपनी विविधता के लिए जानी जाती है. इस सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद जीत हासिल की थी. इस बार सपा ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि पहले सपा ने शिवपाल को ही टिकट दिया था. लेकिन, बाद में बदल दिया. भाजपा ने यहां से अपने सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया.

ताजा अपडेट में सपा के आदित्य यादव भाजपा प्रत्याशी से 7735 वोटों से पीछे चल रहे हैं. पहले यह आंकड़ा 19 हजार के करीब था. अब इस अंतर में कमी आई है. आदित्य सपा मुखिया अखिलेश यादव के परिवार के ही हैं. मतगणना अभी चल रही है. मतगणना स्थल के बाहर दोनों ही पार्टियों के समर्थक जमा हैं. जैसे जैसे समय बीत रहा है मुकाबला और रोचक होता जा रहा है.

पल-पल के अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Last Updated : Jun 4, 2024, 6:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.