नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को दिल्ली और देश की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है और वह गंभीर सुरक्षा मुद्दों पर भी ओछी राजनीति कर रही है.
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है. इसके विपरीत भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी इस मामले में मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि भाजपा इस गंभीर मुद्दे को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है. दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है.
" दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था को लेकर हम पिछले काफ़ी समय से आवाज़ उठा रहे हैं। मैंने इस मुद्दे को लेकर संसद में भी सवाल पूछा।
— AAP (@AamAadmiParty) January 14, 2025
लेकिन bjp की केंद्र सरकार ने कुछ काम तो किया नहीं और अब ओछी राजनीति पर उतर आई है।"
-@SanjayAzadSln pic.twitter.com/3APEWQYviK
संजय सिंह का भाजपा से सवाल:
- रोहिणी में हुए बम धमाकों के अपराधियों का क्या हुआ?
- दिल्ली की अदालत में जज की हत्या के मामले में क्या कार्रवाई हुई?
- गैंगवार और व्यापारियों पर हो रहे हमलों का क्या हल निकला?
भाजपा नेताओं पर कटाक्ष: संजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुधांशु त्रिवेदी अब दिल्ली के "पुलिस कमिश्नर" बन गए हैं, जो पुलिस से पहले खुलासे कर रहे हैं. स्मृति ईरानी को "महिला पुलिस कमिश्नर" और अनुराग ठाकुर को "ज्वाइंट सीपी" बना दिया गया है. भाजपा नेता अपने कार्यालयों में बैठकर मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं.
BJP बिना प्रमाण और बिना सुबूत के कर रही ड्रामा‼️
— AAP (@AamAadmiParty) January 14, 2025
♦️ पिछले साल देश के कई मंदिरों, स्कूलों और फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गईं, इन मामलों में क्या हुआ?
♦️ BJP देश और दिल्ली की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर ओछी राजनीति करने पर उतर आई है
♦️ दिल्ली की सुरक्षा अमित शाह और BJP… pic.twitter.com/3mV2NMAcTw
देशभर में धमकियों का जिक्र: संजय सिंह ने बताया कि पिछले साल देशभर में कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के मंदिर, स्कूल, और फ्लाइट्स शामिल हैं. उन्होंने सवाल किया कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई हुई? भाजपा इन मुद्दों पर कार्रवाई करने के बजाय चुनाव नजदीक आते ही मनगढ़ंत कहानियां लेकर आ जाती है.
आम आदमी पार्टी की मांग: संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा दिल्ली की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति कर रही. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली पुलिस, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है.
ये भी पढ़ें: