ETV Bharat / state

केंद्र शासित राज्य बनाने की मांग पर झामुमो आग बबूला, विरोध में जगह-जगह फूंका सांसद का पुतला - JMM PROTEST

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 30, 2024, 7:06 PM IST

JMM Protest Against Godda MP. सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार राज्य के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित राज्य बनाने, बांग्लादेशी घुसपैठियों सहित कई मुद्दे उठाए जाने के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध जाहिर किया. इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में भाजपा सांसद का पुतला फूंका गया है.

jmm-protest-against-godda-mp-nishikant-dubey-in-pakur
जेएमएम ने निशिकांत दुबे का फूंका पुतला (ETV BHARAT)

पाकुड़: लोकसभा में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार राज्य के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने और बांग्लादेशी घुसपैठियों समेत कई मुद्दे उठाने के बाद राजनीति गरमा गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सांसद के खिलाफ सड़क पर उतरे और विरोध जाहिर किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और पूरे शहर का भ्रमण किया.

सांसद के खिलाफ जेएमएम प्रदर्शन को लेकर जानकारी देते संवाददाता (ETV BHARAT)

इस प्रदर्शन के दौरान सांसद निशिकांत दुबे झारखंड छोड़ो, निशिकांत दुबे हाय-हाय, झारखंड विरोधी विचार रखना बंद करें आदि नारे लगाए. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे लोकसभा में झारखंड विरोधी विचार रखे हैं. उनके इस बयान के विरोध में रैली प्रदर्शन किया जा रहा है. झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोड्डा सांसद के झारखंड विरोधी विचार से यहां के लोग आक्रोशित है और उन्हें राज्य से बाहर करने के लिए आज प्रदर्शन कर रहे हैं.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों को झारखंड में रहने नहीं दिया जाएगा, जो अपने राज्य के बारे में विरोधी विचार रखते हो. आने वाले समय में इसका पुरजोर विरोध करेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यहां की जनता सब समझ रही है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का मानसिकता क्या है, जिसका जवाब उन्हें विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा. वहीं, साहिबगंज और गिरिडीह में भी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ विरोध जताया गया.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर बनाएं केंद्र शासित प्रदेश, नहीं तो नहीं बचेंगे हिंदू - निशिकांत दुबे

ये भी पढ़ें: केंद्र शासित राज्य वाले बयान पर बवाल जारी, इस मुद्दे पर क्या है इंडिया गठबंधन और एनडीए की रणनीति!

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.