ETV Bharat / state

झामुमो विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कितने ही बड़े नेता आ जाएं, नहीं पड़ेगा कोई फर्क - JMM MLA targeted BJP

JMM MLA targeted BJP. झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाड़ विधानसभा के विधायक विकास सिंह मुंडा ने भाजपा पर निशाना साधा है. झारखंड में भाजपा के बड़े नेता के दौरे और उन्हें प्रभारी बनाए जाने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 में भी भाजपा के बड़े नेता झारखंड में उतरे थे. लेकिन जनता ने हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया. उन्होंने 2024 में एक बार फिर राज्य में गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया.

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 21, 2024, 12:00 PM IST

JMM MLA targeted BJP
झामुमो विधायक विकास मुंडा (ईटीवी भारत)

जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाड़ विधानसभा के विधायक विकास सिंह मुंडा ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा के बड़े नेता अमित शाह के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के झारखंड में लगातार दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि 2019 में भी भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं को मैदान में उतारा था, लेकिन क्या हुआ यह किसी से छिपा नहीं है. राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर अपना भरोसा जताया.

झामुमो विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना (ईटीवी भारत)

तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि फैसला राज्य की जनता को करना है. झारखंड की जनता एक बार फिर गठबंधन की सरकार और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी. उन्होंने दावा किया कि 2024 में भाजपा के कितने भी बड़े नेता और मंत्री सरकार बनाने की कोशिश कर लें, भाजपा झारखंड में कोई फर्क नहीं डाल पाएगी. एक बार फिर झारखंड में गठबंधन की सरकार बनेगी.

विधायक विकास सिंह मुंडा ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज की घटना और सहायक शिक्षक के मामले पर सरकार का बचाव किया. उन्होंने कहा कि सरकार सकारात्मक रुख अपना रही है और सरकार से बातचीत चल रही है. उन्होंने घटना किन परिस्थितियों में हुई इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार पक्ष में है और किसी भी स्थिति में अगर आंदोलन को रोकना है तो प्रशासन अपना काम करता है. तमाड़ के झामुमो विधायक विकास सिंह मुंडा देवघर में पूजा-अर्चना के बाद रांची लौटने के क्रम में जामताड़ा में रुके थे, जहां वे अल्प विश्राम के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

हमारा निवेदन है अमित शाह बार बार झारखंड आएं, जब्त हो जाएगी भाजपा प्रत्याशियों की जमानतः डॉ अजय कुमार - Ajay Kumar statement

भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ, लैंड और लव जिहाद को बनाएगी मुद्दा, अमित शाह ने श्वेत पत्र लाने का किया वादा - Bangladeshi infiltration main issue

सीएम हेमंत पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस और राजद ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भ्रष्टाचारियों को मंच पर बैठकर अमित शाह ने भ्रष्टाचार पर दिया प्रवचन! - Comment On CM Hemant In BJP Program

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.