ETV Bharat / state

झारखंड की मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रयागराज के लिए रवाना, कुंभ में करेंगे पवित्र स्नान - ATTENDING MAHAKUMBH 2025

झारखंड की मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रयागराज रवाना हुए हैं. वे कुंभ में पवित्र स्नान करेंगे.

ATTENDING MAHAKUMBH 2025
झारखंड की मुख्य सचिव एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रयागराज के लिए रवाना (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 30, 2025, 8:45 PM IST

गढ़वा: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी कुम्भ स्नान करने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना हो गए. इससे पहले दोनों ने गढ़वा में कुछ पल बिताए.

गढ़वा में अधिकारियों द्वारा किया गया स्वागत

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी पहली बार गढ़वा पहुंचीं, यहां पहुंचने पर सर्किट हाउस मे उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गढ़वा पहुंचने के बाद तकरीबन दो घंटे तक वह यहां रुकीं, इस बीच उन्होंने दोपहर का भोजन किया. गढ़वा पहुंचने के उपरांत डीसी, एसपी सहित जिले के सभी अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया.

बंशीधर भगवान का दर्शन कर प्रयाग राज के लिए रवाना

आम हो या खास सभी प्रयाग राज कुंभ में डुबकी लगाने के जा रहे हैं. वैसे तो हर 12 साल के बाद कुंभ का मेला लगता है, मगर इस बार के महाकुंभ की विशेषता यह है कि यह संयोग 144 वर्षों के बना है. प्रयागराज जाने के क्रम में झारखंड की मुख्य सचिव गढ़वा पहुंचीं थीं. यहां विश्राम करने के बाद जिले के बंशीधर नगर के लिए रवाना हुईं. बंशीधर नगर पहुंचने के बाद वह बाबा बंशीधर भगवान के दर्शन करते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हुईं. गढ़वा आने को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उधर से लौटने के बाद आप लोगों से बात करूंगी, रांची से चलकर गढ़वा, बंशीधर नगर होते हुए सड़क मार्ग से वह प्रयागराज पहुंचेंगी.

ये भी पढ़ेंः

महाकुंभ की घटना पर सीएम हेमंत ने जताया दुख, जानिए मंत्री इरफान अंसारी ने यूपी सरकार के बारे में क्या कहा

महाकुंभ भगदड़ पर राजनीतिक घमासान, व्यवस्था पर झामुमो और भाजपा में खींचतान, क्या है पड़ोसी राज्यों के प्रबंधन का सच

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल जाएंगे महाकुंभ! जानिए प्रयागराज में करेंगे कौन सा काम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.