ETV Bharat / state

Delhi: प्रदूषण को लेकर दिल्ली में राजनीति गर्म, देवेंद्र यादव ने यमुना घाट का किया दौरा

यमुना में झाग को लेकर सियासत गर्म दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का यमुना घाट का दौरा बदहाली के लिए आप और बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : 3 hours ago

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया यमुना घाट का दौरा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया यमुना घाट का दौरा (ETV BHARAT)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना की बदहाली को लेकर राजनीति तेज है. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा आमने-सामने है. दोनों पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच अब कांग्रेस भी इस राजनीति में कूद गई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव सोमवार को कालिंदी कुंज यमुना घाट पहुंचे और यमुना के बदहाली का जायजा लिया. इसके लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों को जिम्मेवार ठहराया.

राजधानी दिल्ली में एक ओर प्रदूषण की मार से लोग परेशान है. वहीं यमुना भी प्रदूषित नजर आ रही है. यमुना में झाग के कारण दिल्ली में विधानसभा चुनाव के पहले राजनीति गर्म है. बीते दिनों केंद्रीय मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा कालिंदी कुंज यमुना घाट पहुंचे थे और यमुना के इस बदहाली के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया था.

वहीं, सोमवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी यमुना किनारे पहुंचे और इस दौरान उन्होंने यमुना की बदहाली के लिए दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला. इस समस्या के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला. बता दें, राजधानी दिल्ली में यमुना की बदहाली बीते कई दिनों से लगातार जारी है. यमुना में बड़ी मात्रा में झाग नजर आ रहा है. कालिंदी कुंज घाट पर बीते कई दिनों से लगातार यमुना के पानी के ऊपर सफेद रंग का झाग तैरता हुआ नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के प्रदूषण पर सियासत तेज, भाजपा-AAP एक दूसरे पर फोड़ रही ठीकरा, जानें वीरेंद्र सचदेवा क्या बोले

ये भी पढ़ें : दिल्ली में प्रदूषण के लिए हरियाणा और यूपी की बीजेपी सरकार जिम्मेदारः सीएम आतिशी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.