नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा अब मुख्यमंत्री को लेकर मंथन कर रही है. माना जा रहा है कि जल्द भाजपा मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकती है. दिल्ली चुनाव में कई सीटें ऐसी थी जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा और कई हजार वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की. वहीं, कई सीटें ऐसी भी है जहां जीत का अंतर हजार वोटों से भी कम रहा. या फिर यू कहे की कांटे की टक्कर के बीच चुनावी जंग रही.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मटिया महल विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल ने 42,724 वोटो के साथ जीत दर्ज की. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में सबसे अधिक वोटों के मार्जिन से आले मुहम्मद ने जीत हासिल की है. दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के सीलमपुर से विधायक चौधरी जुबेर अहमद है, जिन्होंने 42,477 वोटो के मार्जिन से जीत दर्ज की. जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता है, जिन्होंने रोहिणी विधानसभा से 37, 816 वोटों के मार्जिन से भाजपा का परचम लहराया है.
प्रत्याशी | पार्टी | विधानसभा | जीत का अंतर |
आले मोहम्मद इकबाल | आप | मटिया महल | 42,724 |
चौधरी जुबेर अहमद | आप | सीलमपुर | 42,477 |
विजेंद्र गुप्ता | भाजपा | रोहिणी | 37,816 |
प्रेम चौहान | आप | देवली | 36,680 |
रविंदर इंद्राज सिंह | भाजपा | बवाना | 31,475 |
इमरान हुसैन | आप | बल्लीमारान | 29,823 |
पवन शर्मा | भाजपा | उत्तम नगर | 29,740 |
कुलवंत राणा | भाजपा | रिठाला | 29,616 |
रेखा गुप्ता | भाजपा | शालीमार बाग | 29,595 |
नीलम पहलवान | भाजपा | नजफगढ़ | 29,009 |
जीत का अंतर हजार वोटों से कम: दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन सीट ऐसी है जहां जीत का अंतर हजार वोटों से भी कम रहा. दिल्ली की संगम विहार विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी ने महज 344 वोटों से जीत हासिल की. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में यह सबसे कम मार्जिन है. त्रिलोकपुरी से भाजपा के उम्मीदवार रविकांत ने 392 वोट और जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह ने 675 वोटों से जीत हासिल की है.
प्रत्याशी | पार्टी | विधानसभा | जीत का अंतर |
चंदन कुमार चौधरी | भाजपा | संगम विहार | 344 |
रविकांत | भाजपा | त्रिलोकपुरी | 392 |
तरविंदर सिंह मारवाह | भाजपा | जंगपुरा | 675 |
सूर्य प्रकाश खत्री | भाजपा | तिमारपुर | 1168 |
उमंग बजाज | भाजपा | राजेंद्र नगर | 1231 |
गजेंद्र सिंह यादव | भाजपा | मेहरौली | 1782 |
वीरेंद्र सिंह कादियान | आप | दिल्ली कैंट | 2039 |
सतीश उपाध्याय | भाजपा | मालवीय नगर | 2131 |
शिखा राय | भाजपा | ग्रेटर कैलाश | 3188 |
आतिशी | आप | कालकाजी | 3521 |
बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर चुनाव जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी 22 सीटें जीतने में कामयाब रही. माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर भाजपा फैसला ले सकती है.
ये भी पढ़ें: