ETV Bharat / state

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा - सरकार की उपलब्धियों से बौखला गई है भाजपा - Keshav Mahato Kamlesh

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 7 hours ago

Keshav Mahato Kamlesh in Jamtara. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की उपलब्धि देखकर भाजपा बौखला गई है. विधानसभा चुनाव में उनकी कोई भी परिवर्तन रैली काम नहीं आएगी. उन्होंने दावा किया कि राज्य में फिर से गठबंधन की सरकार बनेगी.

Keshav Mahato Kamlesh
केशव महतो कमलेश (Etv Bharat)

जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संवाद आपके साथ कार्यक्रम में भाग लेने जामताड़ा पहुंचे. जामताड़ा पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की कोई भी परिवर्तन रैली काम नहीं आएगी.

केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर कसा तंज (Etv Bharat)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को देखकर भाजपा बौखला गई है. भाजपा ने घबराकर असम के मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के साथ चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री को भेज दिया है, जो भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है. वे 19 जिलों का दौरा कर चुके हैं. अब संथाल परगना के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जामताड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले शहर के विभिन्न महापुरुषों को माल्यार्पण किया और फिर जामताड़ा विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता संवाद आपके साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें:

झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस का है खास प्लान, बीजेपी ने कहा- भोज के समय रोप रही कोहढ़ा - Jharkhand Assembly Elections 2024

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की बैठक, विधानसभा चुनाव में होगी अहम भूमिका - Congress social media cell

बंधु तिर्की का हिमंता पर वार, कहा- मुझे प्रलोभन दिया गया था कि आपका केस खत्म करवा देंगे - Congress on Himanta

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.