नई दिल्ली: दिल्ली में आगामी जनवरी-फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा आज से दिल्ली न्याय यात्रा की शुरूआत की जा रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोपहर एक बजे राजघाट स्थित गांधी समाधि पर पहुंचकर वहां से न्याय यात्रा की शुरूआत करेंगे.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली वालों से अपील की है कि पिछले 11 वर्षों से जनता के साथ लगतार बढ़ते अन्याय के खिलाफ दिल्ली न्याय यात्रा अभियान में शामिल होकर कांग्रेस पार्टी की न्याय की आवाज को बुलंद करें.

उन्होंने बताया कि यह न्याय यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 8 नवम्बर से एक महीने तक चलेगी. दिल्ली न्याय यात्रा दिल्ली की 70 विधानसभाओं के सभी 250 वार्डों, कैंट एरिया के 8 वार्डों और एनडीएमसी के समस्त क्षेत्र को कवर करते हुए चार चरणों में निकाली जाएगी. महीने भर की दिल्ली न्याय यात्रा चाँदनी चौक विधानसभा से शुरु 8 नवम्बर को शुरु होकर तिमारपुर विधानसभा में 4 दिसम्बर को खत्म होगी.
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) November 8, 2024
फिर वही कांग्रेस वाली दिल्ली बनाने
📣 आइए राजघाट
🕐 दोपहर 1:00 बजे
👉 शुरू हो रही है
👣 #दिल्ली_न्याय_यात्रा
यात्रा से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।https://t.co/r1QVrg6imd@INCDelhi @INCIndia @DelhiNyayYatra pic.twitter.com/AWldYAT0Qq
कांग्रेस के हजारों सक्रिय कार्यकर्ता हिस्सा बनेंगे
दिल्ली न्याय यात्रा में जहां दिल्ली कांग्रेस के हजारों सक्रिय कार्यकर्ता हिस्सा बनेंगे, वही प्रत्येक बूथ और वार्डों से सैंकड़ों कांग्रेस समर्थित लोग भी दिल्ली न्याय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्पर्क साध रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव दिल्ली न्याय यात्रा के संबंध में प्रदेश कार्यालय में पिछले एक महीने से लगातार पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षदों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे.
ये भी पढ़ें:
हर दरवाजे तक पहुंचने की रूपरेखा तैयार
बताया गया है कि प्रत्येक विधानसभा में जिला अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व निगम पार्षदों, ब्लाक अध्यक्षों, निगम पार्षदों, अग्रिम संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई सहित सेल, विभागों के चेयरमैन, पदाधिकारियों ने न्याय यात्रा को व्यवस्थित तरीके से हर दरवाजे तक पहुंचाने की रूपरेखा लगभग तैयार कर ली है. यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस दिल्ली में इतिहास रचेगी, क्योंकि यात्रा के दौरान हम जनता के बीच जाकर जनता से उनकी परेशानियों की भी चर्चा करेंगे.
दिल्ली के हर क्षेत्र और हर वर्ग के लोग जुट रहे हैं #दिल्ली_न्याय_यात्रा के लिए। आप भी जरूर आएं और न्याय व बदलाव की इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) November 8, 2024
📣 आइए राजघाट
🕐 दोपहर 1:00 बजे
👉 शुरू हो रही है
👣 #दिल्ली_न्याय_यात्रा@DelhiNyayYatra @INCDelhi pic.twitter.com/NKgDzxwTpa
दिल्ली की जनता के साथ दोहरी राजनीति का खेल
देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा पिछले 11 वर्षों से लगातार दिल्ली की जनता के साथ दोहरी राजनीति का खेल खेल रही हैं, जिसके कारण कांग्रेस द्वारा बनाई गई विकसित दिल्ली विकास के मामले में 50 वर्ष पीछे धकेल दिया है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस 15 वर्षों के अपने शासन के दौरान किए विकास को एक बार फिर नई रफ्तार देने और दिल्ली की जनता को इसके साथ जोड़कर आम आदमी पार्टी और भाजपा के खिलाफ जनता के अधिकारों की लड़ाई की शुरुआत करेगी.
ये भी पढ़ें: