ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में मानसून सुकमा से आगे बढ़ा, लेकिन 3-4 दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम - Monsoon Update

Monsoon Rain in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 8 जून को सुकमा में हो चुकी है. बावजूद इसके मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है. रायपुर मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक इसी तरह के तापमान रहने की संभावना जताई है. CHHATTISGARH WEATHER UPDATE

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Jun 12, 2024, 10:16 AM IST

MONSOON UPDATE
छत्तीसगढ़ में मानसून (ETV Bharat)

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री के बाद भी कई शहरों में गर्मी का सितम जारी है. अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. हालांकि, अगले 3-4 दिनों के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान डोंगरगढ़ में 43.6 डिग्री और सबसे कम जगदलपुर में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया.

15 जून तक मानसून पहुंच सकता है रायपुर : रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं अगले तीन-चार दिनों तक गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है. 15 जून तक मानसून के मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है.

"8 जून को सुकमा में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है. अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों अनुकूल है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ यानी बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग में आने वाले तीन-चार दिनों तक अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक रहेगा." - गायत्री वाणी कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान : मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान डोंगरगढ़ में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान जगदलपुर में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया.

  • मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया.
  • माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया.
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया.
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया.
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया.
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री दर्ज किया गया.
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया.
  • राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया.

आ रहा है मानसून, छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी एंट्री, झमाझम बारिश का इंतजार होगा खत्म - MONSOON UPDATE
छत्तीसगढ़ में मानसून की इस दिन इंट्री, तापमान गिरने से मौसम हुआ सुहाना - MONSOON UPDATE
कोरिया में हरियाली के कातिल, 41 लाख रुयये खर्च कर भी धरती को उजाड़ दिया ! - Korea administration Negligence

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.