ETV Bharat / state

"1976 में कांग्रेस ने संविधान के मूल स्वरूप में छेड़छाड़ की, क्या राहुल गांधी अपने पूर्वजों को दोषी मानेंगे": केदार गुप्ता - Lok Sabha Election 2024

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भाजपा पर संविधान बदलने के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस पर संविधान में सबसे अधिक बार संशोधन करने का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी से इंदिरा गांधी के कार्यकाल में किए गए संविधान के प्रस्तावना में बदलाव पर भी जवाब मांगा है.

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Apr 23, 2024, 7:06 AM IST

Updated : Apr 23, 2024, 6:40 PM IST

BJP ATTACKS ON CONGRESS
संविधान बदलने के आरोप पर बीजेपी का पलटवार
बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर: सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रेसवार्ता ली. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाया था. जिस पर भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने पलटवार किया है.

कांग्रेस पर सबसे अधिक संविधान बदलने के आरोप: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाया था. जिस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, "कांग्रेस पार्टी लगातार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी या फिर मल्लिकार्जुन खड़गे हों, एक ही बात करते हैं. देश में संविधान का परिवर्तन करके देश में कब्जा करना चाहते हैं. देश में अब तक 106 बार संविधान में परिवर्तन हुआ है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में सबसे अधिक 80 से अधिक बार संविधान में संशोधन किया गया है."

"कांग्रेस ने संविधान के मूल स्वरूप में छेड़छाड़ की": भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, "सन 1973 में 13 जजों की कमेटी ने यह बात स्पष्ट की थी. संविधान में परिवर्तन समय के अनुसार होता है. लेकिन उसके मूल स्वरूप में छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए. बावजूद इसके तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1976 में संविधान का 42 वां संशोधन किया गया. भीमराव अंबेडकर, जो संविधान कमेटी के ड्राफ्टिंग चैयरमेन और राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे. सुप्रीम कोर्ट और भीमराव अंबेडकर के द्वारा साफ तौर पर कहा गया था कि संविधान के मूल स्वरूप में छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए. बावजूद इसके कांग्रेस ने संविधान के मूल स्वरूप में छेड़छाड़ की है."

"राहुल गांधी के पूर्वज इंदिरा गांधी ने ही संविधान में ऐसा संशोधन किया कि पहले हमारे संविधान में प्रस्तावना में था- 'भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य है'. इस प्रस्तावना को संसद में बिना बहस और बिना पारित कराए संसद में आपातकाल के समय इस प्रस्तावना को बदलकर 'संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य' बना दिया गया." - केदार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

बीजेपी ने राहुल से मांगा जवाब : केदार गुप्ता ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुआ कहा, "जिस तरह से संविधान में संशोधन और परिवर्तन राहुल गांधी के पूर्वज ने किया है, क्या इसके लिए राहुल गांधी अपने पूर्वजों को दोषी मानेंगे? ऐसा करने के पीछे उनकी क्या मंशा थी और ऐसा उन्होंने क्यों किया? संविधान में संशोधन या परिवर्तन करने का इजाजत संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ने भी नहीं दिया था. ऐसे में सवाल यह उठता है कि इसमें छेड़छाड़ क्यों किया गया."

"संविधान में छेड़छाड़ करने वाले लोग आज इस बात का रोना रो रहे हैं. जब जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया." - केदार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

कांग्रेस पर राष्ट्रपति शासन के दुरुपयोग का आरोप: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा, "धारा 356 का सबसे अधिक दुरूपयोग कांग्रेस पार्टी ने किया है. राष्ट्रपति शासन अब तक देश में 132 बार लगा है, जिसमें 90 बार धारा 356 का उपयोग कांग्रेस पार्टी ने किया है. देश आजाद होने के बाद ठीक 1951 में सबसे पहले धारा 356 का उपयोग पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था. इंदिरा गांधी के कार्यकाल में धारा 356 का उपयोग 1966 से 1977 तक 36 बार किया गया."

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाया था. इससे पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कई मंचों पर "अबकी बार, 400 पार" के नारे को लेकर भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के इन आरोपो पर बीजेपी की ओर से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने करारा पलटवार किया है.

छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के लिए मोदी ने संभाला मैदान, जांजगीर चांपा, धमतरी और बाबा के गढ़ में दिखाएंगे दम - PM Modi Chhattisgarh visit
सनातन को गाली और रामजी को काल्पनिक बताने वालों को घर पर बैठाने का ये चुनाव है: जेपी नड्डा - LOK SABHA ELECTION 2024
अमित शाह की कांकेर में हुंकार, 2 साल में छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का वादा, 'संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों और दलितों का' - LOK SABHA ELECTION 2024

Last Updated : Apr 23, 2024, 6:40 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.