ETV Bharat / state

लखनऊ के अनाथालय फरार 7 लड़कियां बरामद, सभी लड़कियां पारा अनाथ आश्रम शिफ्ट

श्रीराम अनाथालय से जाली काटकर फरार हुई थी 9 लड़कियां

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : 5 hours ago

Etv Bharat
अनाथालय से 9 लड़कियां हुई थी फरार (photo credit ETV Bharat)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से 9 लड़कियों बीते दिनों खिडकी की जाली काट कर भाग गयी थी. जिनमें से दो लड़कियों को उसी दिन बरामद कर दिया गया था. वहीं 7 अन्य बालिकाओं को रविवार को बरामद कर लिया गया है. फरार सातों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई थी. रविवार को अलीगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को सफलता हाथ लगी. 1 बालिका को अयोध्या से बरामद किया गया, वही 6 अन्य लड़कियों को बिहार के सीवान जिले से बरामद किया गया है. वहीं 2 बालिकाओं को पुलिस ने अलीगंज के पुरनिया से उसी दिन बरामद कर लिया गया था.

बता दें कि, अलीगंज थाना क्षेत्र स्थिति अनाथालय से शुक्रवार को सुबह 9 लड़कियां अचानक लापता हो गयी थी. अनाथालय स्टाफ को इस बात की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. अलीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़कियों को खोजने का प्रयास शुरू कर दिया था.

वहीं नौ लड़कियों के फरार होने के बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए श्रीराम अनाथालय से सभी बालिकाओं को पारा स्थित अनाथ आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया था. वहीं बरामद की गई दो लड़कियों से भाग जाने के कारण बताया था कि, साथी लड़कियों ने कहा था कि यहां पर पढ़ाई नहीं कर पाओगी अगर पढ़ना है तो बाहर चलो इसीलिए हम लोग भाग गए थे.

अनाथालय के केयरटेकर दीपक मिश्रा ने बताया कि नौ लड़कियां खिड़की की जाली काटकर भाग गई थी. यह सभी लड़कियां पास्को एक्ट में पीड़ित थी. यह सभी परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती थी जिसके कारण 3 महीने पहले अनाथ आश्रम में लाया गया था.

ये भी पढ़ें : लखनऊ के अनाथालय से खिड़की जाली काटकर 9 लड़कियां भागीं, 2 बरामद, सभी नाबालिग

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.