नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मैदान पर और मैदान के बाहर अपने काफी फैंस बनाए हैं. उनके धमाकेदार खेल और उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत ने उन्हें धन कमाने में मदद की है. आज हम आपको इंडियन फील्ड हॉकी टीम के सबसे अमीर 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.
भारतीय हॉकी टीम के सबसे अमीर 5 खिलाड़ी
1 - मनप्रीत सिंह पवार: भारत के स्टार हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह पंजाब के रहने वाले हैं. वह भारत के लिए चार बार ओलंपिक में खेल चुके हैं. उन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारतीय फील्ड हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलाया था. उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन डॉलर (करीब 84 करोड़ रुपये) है.

2 - हरमनप्रीत सिंह: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे अमीर हॉकी प्लेयर्स में से एक हैं. उनको न केवल मैदान पर उनकी उपलब्धियों के लिए बल्कि उनकी फाइनेशियली स्ट्रॉग खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है. उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन (लगभग 42 करोड़ रुपये) है. उनकी कप्तान भारत ने ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था.

3 - सुमित वाल्मीकि: भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमित वाल्मीकि सबसे अमीर हॉकी प्लेयर्स में शुमार हैं, जिन्होंने भारत के लिए खेल में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वह अपनी गति, चतुराई और स्कोरिंग स्किल्स के लिए पहचाने जाने वाले खिलाड़ी है. उन्हें अक्सर फैंस से सम्मान और प्रशंसा मिलती है. सुमित वाल्मीकि की अनुमानित कुल संपत्ति $5 मिलियन है.

4 - पीआर श्रीजेश: भारत के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये है, जो उनके हॉकी करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य उपक्रमों के माध्यम से हासिल की गई है. उनकी वार्षिक आय, अनुमानित 1.68 करोड़ रुपये है, जिसमें एडिडास और हीरो मोटोकॉर्प जैसे प्रमुख ब्रांडों से महत्वपूर्ण योगदान शामिल है.

5 - अमित रोहिदास: अमित रोहिदास भारतीय हॉकी में एक अमह खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान खेल में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. 2024 तक अमित रोहिदास की कुल संपत्ति लगभग $2 मिलियन होने की उम्मीद है. इसमे में उनके पेशेवर फील्ड हॉकी करियर और कई प्रायोजकों से उनकी कमाई शामिल है.

ये खबर भी पढ़ें: भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले 10 हॉकी प्लेयर्स, जानिए नाम |