ETV Bharat / sports

मार्क बाउचर की एमआई से छुट्टी, इस खिलाड़ी की दो साल बाद मुंबई इंडियंस में हुई वापसी - IPL 2025

MI New Head Coach: मुख्य कोच के रूप में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की दो साल बाद मुंबई इंडियंस में वापसी

मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस (IANS PHOTO)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : Oct 13, 2024, 7:03 PM IST

नई दिल्ली: पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को आईपीएल 2025 के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है. पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर दो साल के अंतराल के बाद इस फ्रेंचाइजी में वापस लौटे रहे हैं. वह दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे.

जयवर्धने 5 साल तक मुंबई इंडियंस मुख्य कोच रह चुके है
जयवर्धने इससे पहले 2017 से 2022 तक मुंबई इंडियंस मुख्य कोच रहे थे. लेकिन 2022 में उन्हें मुंबई फ्रेंचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण एमआई का ग्लोबल हेड बनाया गया था. जहां उन्होंने विभिन्न लीगों में एमआई की वैश्विक टीमों - एमआई (महिला प्रीमियर लीग), एमआई न्यूयॉर्क (मेजर लीग क्रिकेट) और एमआई एमिरेट्स (इंटरनेशनल लीग टी20) के विस्तार का प्रबंधन किया, कोचिंग स्टाफ के साथ काम किया और प्रत्येक को एक ट्रॉफी दिलाई.

एमआई के मालिक आकाश अंबानी जयवर्धने की वापसी से खुश
जयवर्धने की नियुक्ति का ऐलान करते हुए, मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, 'हम महेला को मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में वापस पाकर बहुत उत्साहित हैं. हमारी अन्य टीमें भी अब अपने पांव जमा चुकी हैं और यह माहेला को वापस लाने का सही समय है.' उनके नेतृत्व और ज्ञान से मुंबई इंडियंस को हमेशा लाभ मिला है. हम इस मौक़े पर बाउचर को भी उनके योगदान पर धन्यवाद देना चाहूंगा और अब वे MI परिवार का एक अभिन्न सदस्य बन गए हैं.'

मुख्य कोच बनने के बाद जयवर्धने क्या कहा?
अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए जयवर्धने ने कहा, 'MI परिवार के भीतर मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है. 2017 में भी जब मैं आया था तो भविष्य के लिए एक टीम तैयार करनी थी, अभी भी कुछ वैसा ही मौक़ा है. यह मेरे लिए एक उत्साहित करने वाली चुनौती है और मैं इस अवसर के लिए तैयार हैं.'

बाउचर के नेतृत्व में मुंबई का प्रदर्शन
आप को बता दें कि, बाउचर के नेतृत्व में मुंबई ने आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन अगले सीज़न में वे हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही. मुख्य कोच के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में जयवर्धने का पहला काम 31 अक्टूबर की समय सीमा से पहले मुंबई के रिटेन किये जाने वाले खिलाड़ियों को अंतिम रूप देना होगा.

ये भी पढ़ें

आईपीएल 2025 के लिए नियमों की घोषणा, विदेशी खिलाड़ियों पर कसी नकेल, मैच फीस का भी ऐलान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.