नई दिल्ली : रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन ने कहा कि मोरक्को और मार्सिले के पूर्व मिडफील्डर अब्देलअज़ीज़ बरदा का 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बरदा ने 2021 में फुटबॉल से संन्यास लेने से पहले लंदन में 2012 ओलंपिक खेलों में खेलने सहित अपने देश के लिए 26 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.
अब्देलअजीज बरदा का निधन
बयान में कहा गया, 'रॉयल मोरक्कन फुटबॉल फेडरेशन पूर्व मोरक्कन अंतरराष्ट्रीय, दिवंगत अब्देलअज़ीज़ बरदा के परिवार और उनके माध्यम से उनके सभी परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ राष्ट्रीय फुटबॉल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है'.
تتقدم الجامعة الملكية المغربية لكرة القدم، في شخص رئيسها السيد فوزي لقجع، أصالة عن نفسه، ونيابة عن المكتب المديري، بخالص تعازيها الحارة لأفراد أسرة الدولي المغربي السابق، المرحوم عبد العزيز برادة ومن خلالها إلى كافة أسرته وذويه ، و كذا أسرة كرة القدم الوطنية، في هذا المصاب الجلل… pic.twitter.com/TNDsxKuD4F
— Équipe du Maroc (@EnMaroc) October 24, 2024
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं
बरदा, जिन्होंने 2011-2013 के बीच स्पेनिश क्लब गेटाफे के लिए भी खेला था, ने 2014-2016 के बीच मार्सिले में अपने दो सत्रों के दौरान दो बार गोल किया है. बरदा ने 35 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. उनकी मौत का कोई आधिकारिक कारण अभी तक घोषित नहीं किया गया है.
क्लब ने मौत पर जताया दुख
मार्सिले ने एक एक्स पोस्ट में कहा, '2014 की गर्मियों में आने वाले इस आक्रामक मिडफील्डर ने 2 सीजन तक ओएम के रंग पहने. क्लब उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता है और उनके प्रियजनों के दुख को साझा करना चाहता है'.
Repose en paix Abdelaziz 🕊️🖤
— Olympique de Marseille (@OM_Officiel) October 24, 2024
L’Olympique de Marseille a appris avec tristesse le décès de son ancien joueur et international marocain, Abdelaziz Barrada.
Arrivé à l’été 2014, le milieu offensif a porté les couleurs de l’OM durant 2 saisons.
Le club tient à présenter ses plus… pic.twitter.com/Ypgh08x6UT
पेरिस सेंट-जर्मेन, जिसके साथ अराडा ने अपना करियर शुरू किया, ने कहा, 'पेरिस सेंट-जर्मेन को गुरुवार शाम को मोरक्को के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और क्लब की अकादमी के उत्पाद अब्देलअज़ीज़ बरदा के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है. क्लब इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है'.
Paris Saint-Germain is deeply saddened to learn of the passing of Abdelaziz Barrada, Moroccan international and a product of the Club’s academy, on Thursday evening. The Club extends its heartfelt condolences to his family and loved ones during this difficult time. pic.twitter.com/NGRZ5RKLDV
— Paris Saint-Germain (@PSG_English) October 24, 2024
ये भी पढे़ं :- |