ETV Bharat / spiritual

आज है सावन का दूसरा सोमवार, श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी - 29 July Panchang

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jul 29, 2024, 12:04 AM IST

Updated : Jul 29, 2024, 9:01 AM IST

29 July Panchang : आज सोमवार के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. आज के दिन चंद्रमा मेष राशि व भरणी नक्षत्र में रहेगा और आज सावन का दूसरा सोमवार है.

Aaj ka panchang
सावन सोमवार 29 जुलाई (ETV Bharat)

हैदराबाद : आज 29 जुलाई सोमवार के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है. आज सावन सोमवार का दूसरा व्रत है.

शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं है नक्षत्र : आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और भरणी नक्षत्र में रहेगा. मेष राशि में 13:20 से 26:40 तक इसका विस्तार होता है. इस नक्षत्र के देवता यम है और शुक्र इस नक्षत्र स्वामी ग्रह है. नक्षत्र उग्र और क्रूर स्वभाव का होता है. माना जाता है कि इस नक्षत्र में क्रूर कार्य, कुआं खोदना, कृषि संबंधी काम, दवाई बनाने, आग से कोई वस्तु बनाने आदि के लिए उपयुक्त माना जाता है.इस नक्षत्र में किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए. हथियार संबंधी काम, पेड़ काटने या प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए इस नक्षत्र में कार्य करना अच्छा रहता है. शुभ कार्यों के लिए यह नक्षत्र नहीं है.

sawan somvar panchang 29 july
सावन सोमवार (ETV Bharat)

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 07:48 से 09:27 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

  1. 29 जुलाई का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : श्रावण
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  5. दिन : सोमवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  7. योग : गंड
  8. नक्षत्र : भरणी
  9. करण : तैतिल
  10. चंद्र राशि : मेष
  11. सूर्य राशि : कर्क
  12. सूर्योदय : सुबह 06:09 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 07:22 बजे
  14. चंद्रोदय : देर रात 12.36 बजे (30 जुलाई)
  15. चंद्रास्त : दोपहर 01.59 बजे
  16. राहुकाल : 07:48 से 09:27
  17. यमगंड : 11:06 से 12:45

ये भी पढ़ें-

Sawan somvar : जानिए सावन से जुड़ी जरूरी बातें

Varshik Rashifal : नए साल में इन राशियों को मिलेगा लव-पैसा और मान-सम्मान, जानिए अपना वार्षिक राशिफल

Last Updated : Jul 29, 2024, 9:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.