ETV Bharat / spiritual

आज है श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग - 28 July Panchang - 28 JULY PANCHANG

28 July Panchang : आज 28 जुलाई रविवार के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. आज के दिन चंद्रमा मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र में रहेगा और आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी है.

AAJ KA PANCHANG SHUBH MUHURAT 28 JULY PANCHANG TUESDAY RAHU KAL
28 जुलाई का पंचांग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jul 28, 2024, 12:04 AM IST

हैदराबाद : आज 28 जुलाई रविवार के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप काल भैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छी नहीं है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

यात्रा करने और ज्वेलरी बनाने के लिए अच्छा है नक्षत्र : आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेगा. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार हैं, जो जुड़वा देवता हैं और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हैं. स्वामी ग्रह केतु है. यह नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने/बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने के कार्य भी इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 17:43 से 19:22 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

  1. 28 जुलाई का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : श्रावण
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्टमी
  5. दिन : रविवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष अष्टमी
  7. योग : शूल
  8. नक्षत्र : अश्विनी
  9. करण : बलव
  10. चंद्र राशि : मेष
  11. सूर्य राशि : कर्क
  12. सूर्योदय : सुबह 06:08 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 07:22 बजे
  14. चंद्रोदय : रात 11.55 बजे
  15. चंद्रास्त : दोपहर 12.53 बजे
  16. राहुकाल : 17:43 से 19:22
  17. यमगंड : 12:45 से 14:25

ये भी पढ़ें-

Sawan somvar : जानिए सावन से जुड़ी जरूरी बातें

Varshik Rashifal : नए साल में इन राशियों को मिलेगा लव-पैसा और मान-सम्मान, जानिए अपना वार्षिक राशिफल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.