ETV Bharat / entertainment

Watch : भाईयों संग भारत पधारे 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस, फैंस बोले- जीजू जी आ गए

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 27, 2024, 9:43 AM IST

Nick Jonas arrives India: अमेरिकन स्टार सिंगर निक जोनस अपने भाईयों के साथ सिंगिंग इवेंट के लिए आज भारत आए हैं. इधर, इंडिया में प्रियंका चोपड़ा के फैंस सोशल मीडिया पर बोल रहे हैं जीजू जी आ गए.

Nick Jonas Arrives In India
अमेरिकन स्टार सिंगर निक जोनस

मुंबई : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन बताया था कि उनके स्टार सिंगर पति निक जोनस अपने दोनों भाईयों के साथ भारत में परफॉर्म करने आएंगे. अब 27 जनवरी की सुबह निक जोनस अपने दोनों भाईयों के साथ भारत की धरती पर उतर चुके हैं. अमेरिकन ब्रॉदर्स यहां मोस्ट अवेटेड लोल्लापलूजा इंडिया 2024 (Lollapalooza India इवेंट में अपने गानों से समां बांधने आए हैं. यहां, निक जोनस को अपने भाईयों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट्स किया गया है. सोशल मीडिया पर निक जोनस के भारत आगमन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं, इन वीडियो और तस्वीरों पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस के चेहरे खिल उठे हैं.

फैंस बोले- जीजू जी आ गए

इधर, सोशल मीडिया पर निक जोनस के लिए जीजू के कमेंट्स की भरमार हो रही है. प्रियंका चोपड़ा के एक फैन ने लिखा है, जीजू आ गए'. एक और फैन लिखता है, जीजा जा आए हैं ससुराल. बता दें, लोल्लपलूजा इंडिया इवेंट का दूसरा एडिशन 27-28 जनवरी को होने जा रहा है.

प्रियंका चोपड़ा ने दी थी जानकारी

बीते शुक्रवार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक इंस्टास्टोरी में इस बात की जानकारी दी थी कि निक जोनस भारत में एक सिंगिंग इवेंट करने आ रहे हैं. वहीं, इस पोस्ट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली संग फोटो डंप का पोस्ट शेयर किया था, जिसमें निक जोनस और उनके पिता बेटी मालती संग खेलते दिख रहे थे. वहीं, इस फोटो डंप पोस्ट में प्रियंका-निक का रोमांटिक और मस्ती भी देखने को मिली थी.

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार अपनी विदेशी सीरीज सिटाडेल में एक्टर रिचर्ड मैडन के अपोजिट दिखी थीं. इस सीरीज को न्यूटन थोमस सिगेल और जेसिका यू ने डायरेक्ट की थी.

ये भी पढे़ं : WATCH : हाथों में हाथ डाले बीच पर प्रियंका-निक, दादा संग मालती, देखें 'देसी गर्ल' का फैमिली संग लविंग मोमेंट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.