ETV Bharat / entertainment

रात भर चला रणबीर कपूर का बर्थडे बैश, आकाश अंबानी से अर्जुन कपूर तक इन सेलेब्स संग किया सेलिब्रेट - Happy Birthday Ranbir Kapoor - HAPPY BIRTHDAY RANBIR KAPOOR

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर ने 28 सितंबर को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौक पर उनके घर पर रात भर पार्टी चली जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की. वहीं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी में रणबीर के बर्थडे बैश में पहुंचे.

Ranbir Kapoor Birthday
रणबीर कपूर बर्थडे (ANI)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : Sep 28, 2024, 11:34 AM IST

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने घर पर ही ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट किया. बर्थडे बैश में उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया. रणबीर का बर्थडे सेलिब्रेशन शुक्रवार देर रात तक चला. जहां कई सेलेब्स को रणबीर के घर आते हुए स्पॉट किया गया. रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर देर रात तक चले जन्मदिन के जश्न के लिए उनके घर पहुंचीं. उनके अलावा मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी रणबीर कपूर के सेलिब्रेशन में शामिल हुए.

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दर्ज करवाई मौजूदगी

शुक्रवार रात को रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में कई बी टाउन सेलेब्स पहुंचे जिनमें आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शामिल थे. बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर 28 सितंबर को 42 साल के हो गए हैं. शुक्रवार रात उनके घर पर उन्होंने अपने चुनिंदा दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. रणबीर के करीबी दोस्त आकाश अंबानी को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया. रणबीर के साथ फिल्म ये जवानी है दीवानी में काम कर चुके आदित्य रॉय कपूर पार्टी में अपने नए बियर्ड लुक में नजर आए. अर्जुन कपूर को आरके के घर पहुंचते हुए देखा गया.

Neetu Kapoor Ranbir
नीतू कपूर ने रणबीर को विश किया बर्थडे (Instagram)

नीतू कपूर रिद्धिमा ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने रणबीर कपूर की केक काटते हुए एक तस्वीर शेयर की. साथ ही उन्होंने अपनी और रणबीर की बचपन की यादों की तस्वीरों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरा छोटू, लव यू अ लॉट. वहीं रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी रणबीर को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और कैप्शन लिखा- हैप्पी बर्थडे टू माय प्राइड, आपको वो सब मिले जिसकी आप विश करते हों.

Ranbir Kapoor bday
रिद्धिमा ने दिखाई रणबीर के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक (Instagram)
Riddhima-Ranbir
रिद्धिमा कपूर ने रणबीर को विश किया बर्थडे (Instagram)

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर पिछली बार एनिमल में नजर आए थे जिसे संदीप वांगा रेड्डी ने निर्देशित किया था. इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आए थे. वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में नितेश तिवारी की रामायण है जिसमें वे साईं पल्लवी के साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.