ETV Bharat / entertainment

ईशा अंबानी की होली पार्टी में 'देसी गर्ल' का अंदाज देख दंग रह गए हबी निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर शेयर कर कह दी ये बड़ी बात

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 17, 2024, 4:18 PM IST

Nick Jonas Reacts On Priyanka Chopra look : ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा शानदार अंदाज में पहुंची. देसी गर्ल के लुक को देखकर उनके पति निक जोनास का मुंह खुला रह गया. जानिए प्रियंका के लुक पर उनके हबी ने क्या कहा?.

Etv Bharat
Etv Bharat

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी खूबसूरती के साथ आश्चर्य में भर देती हैं. प्रियंका की पोस्ट पर फैंस के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी अक्सर लाइक्स के साथ खूबसूरत कमेंट्स करते नजर आते हैं. इस बीच प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ईशा अंबानी की होली पार्टी में शिरकत कीं और वहां से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. प्रियंका की तस्वीर पर उनके पति और हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनास की प्रतिक्रिया सामने आई है. जी हां देसी गर्ल का लुक देख निक खुद को रोक नहीं पाए और शानदार रिएक्शन देते नजर आए.

Isha Ambani Holi party
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर

बता दें कि निक जोनास अपनी पत्नी की शानदार लुक को देखकर उसमें खोते नजर आए. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी सेक्शन पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा 'क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हो'. प्रियंका के लुक को लेकर तारीफ करने में निक खुद को रोक नहीं सके. शेयर्ड प्रियंका की क्लोज-अप तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोजी भी लगाई है. प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ईशा अंबानी द्वारा आयोजित रोमन होली पार्टी के लिए अपने शानदार लुक से पार्टी में अदाओं का जादू बिखेरा. नेकलेस और अंगूठी से सजी ब्लश पिंक साड़ी गाउन में प्रियंका का ग्लैमरस लुक देखते ही बन रहा है. मेकअप और लहराते बालों ने उनके पहनावे में आकर्षण बढ़ा दिया.

प्रियंका हाल ही में निक जोनास और अपनी लाडली मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ भारत आई थीं. मां-बेटी की जोड़ी को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी के लिए खुशी से पोज दिए. वहीं, भव्य रोमन होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ नजर आई थीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी और आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फ्रेम में कैद हुई थीं.

यह भी पढ़ें: दुबई में 'देसी गर्ल', निक-मालती संग इन्जॉय कर रहीं प्रियंका चोपड़ा, देखें हैप्पी फैमिली की क्यूट सेल्फी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.