ETV Bharat / bharat

रविवार को रांची- दिल्ली इंडिगो फ्लाइट ने 3 घंटे की देरी से भरी उड़ान, तकनीकी कारण से हुई डिले - RANCHI DELHI INDIGO FLIGHT

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 16, 2024, 8:16 AM IST

Ranchi Airport. रविवार रात रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तीन घंटे डिले रही. इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे. देर रात विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

RANCHI DELHI INDIGO FLIGHT
इंडिगो फ्लाइट( प्रतीकात्मक फोटो) (ईटीवी भारत)

रांचीः रविवार को रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट ने तीन घंटे की देरी से उड़ान भरी. बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उड़ान भरने में देरी हुई. फ्लाइट में देरी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई.

बता दें कि रविवार को रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से रात 8 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरना था, लेकिन उसमें देरी हुई. एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने 8 बजकर 40 मिनट के बजाय देर रात उड़ान भरी. इस दौरान दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे.

एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5024 को रांची एयरपोर्ट से रात 8ः40 मिनट पर रवाना होना था, लेकिन तकनीकी वजह से फ्लाइट डिले हो गई. दो घंटे तक यात्री विमान में ही बैठे रहे. रात 11 बजकर 20 मिनट पर यात्रियों को विमान से उतरने को कहा गया. फ्लाइट में देरी की वजह से यात्रियों में काफी कौतुहल मची रही. फ्लाइट में देरी की वजह से यात्री काफी नाराज नजर आए. तीन घंटे की देरी के बाद फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

बता दें कि झारखंड के कई जिलों में रविवार दिन से ही काफी बारिश हो रही है. इस वजह से पीएम मोदी को भी रांची से जमशेदपुर की यात्रा सड़क मार्ग से ही करनी पड़ी. जमशेदपुर से उनकी रांची वापसी भी सड़क मार्ग से ही हुई. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि रांची-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में देरी की वजह बारिश नहीं तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

रांची एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मिले सीएम हेमंत, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर किया स्वागत - CM Hemant met PM Modi

रांची एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया एक यात्री, चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा - One person arrest at Ranchi airport

हल्की बारिश में ही रांची एयरपोर्ट के व्यवस्था की खुली पोल, पेड़ गिरने और जलजमाव से यात्री हुए परेशान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.