ETV Bharat / bharat

दिल्ली चुनाव में हावी रहा यमुना नदी का मुद्दा, अरविंद केजरीवाल के जहर वाले बयान पर मचा घमासान, जानें कब-कब क्या हुआ - DELHI ELECTION RESULT 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा यमुना नदी का रहा. जानें क्या था यमना नदी का पूरा घटनाक्रम.

Delhi Election 2025
Delhi Election 2025 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Feb 8, 2025, 11:19 AM IST

Updated : Feb 8, 2025, 11:31 AM IST

चंडीगढ़/नई दिल्ली: दिल्ली में नई सरकार बनने जा रही है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. वहीं आम आदमी पार्टी भी 30 के आसपास सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है.

दिल्ली चुनाव में हावी रहा यमुना नदी का मुद्दा: दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा यमुना नदी का रहा. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा दिल्ली के लोगों से किया, लेकिन वो इस वादे को पूरा नहीं कर पाए. इस मुद्दे पर जब अरविंद केजरीवाल घिरने लगे तो उन्होंने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है.

हरियाणा सरकार पर यमुना को जहरीला करने का आरोप: अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी हरियाणा सरकार पर यमुना नदी को जहरीला करने का आरोप लगाया. इसके बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा. देखते ही देखते यमुना नदी को लेकर दो राज्य आमने-सामने हो गए. आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ और एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा गया. इसी का असर अब दिल्ली चुनाव में देखने को मिला है.

अरविंद केजरीवाल के बयान से शुरू हुआ बवाल: 27 जनवरी 2025 को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया. हालांकि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया है. बॉर्डर पर ही उसे रोक दिया गया. अगर वो पानी दिल्ली आ जाता और पीने के पानी में मिल जाता तो ना जाने कितने लोगों की मौत हो जाती, नरसंहार हो जाता.

अरविंद केजरीवाल का हरियाणा सरकार पर आरोप: केजरीवाल ने कहा कि बहुत गंदी राजनीति हो रही है, दो दुश्मन देशों के बीच ऐसा पहले देखा गया था, अमेरिका ने हिरोशिमा नागासाकी पर बम फेंका था, आज बीजेपी ने जहर मिलाकर दिल्ली भेज दिया है, ताकि उसका आरोप आम आदमी पार्टी पर आ जाए.

हरियाणा बीजेपी ने किया पलटवार: अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों पर हरियाणा बीजेपी ने पलटवार किया. हरियाणा बीजेपी की तरफ से कहा गया "अपनी घटिया और कुत्सित राजनीतिक हित साधने के लिए किस हद तक कोई गिर सकता है, इसका उत्कृष्ट उदाहरण है ये अरविंद केजरीवाल. हरियाणा की मिट्टी में दुर्भाग्य वश पैदा हुआ ये कपूत, हरियाणवियों को जी भर-भर के गालियां देता है,ताकि दिल्ली के चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाया जा सके.

'दिल्ली के लिए आप-दा बन चुके केजरीवाल': हरियाणा बीजेपी की तरफ से कहा गया "यमुना में जहर मिलाने का पाप कोई भी सच्चा हरियाणवी नहीं कर सकता, लेकिन द्वापर युग में कालिया नाग ने यमुना नदी को विषैला करने की कोशिश की थी, जिसे भगवान श्री कृष्ण ने नाथ दिया था और ब्रजवासियों को उस कालिया नाग से छुटकारा दिलाया था. कलयुग का ये कालिया नाग, केजरीवाल, जिसने 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगने आऊंगा. इस कालिया नाग को आगामी चुनाव में दिल्ली की जनता उसी तरह नाथने का काम करेगी, जैसा द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने किया था. दिल्ली के लिए आप-दा बन चुके इस कालिया नाग से दिल्लीवासियों को और यमुना नदी, जिसे हम माता का दर्जा देते हैं,सभी को 8 फरवरी को हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।"

अरविंद केजरीवाल ने फिर जारी किया दिल्ली की सीएम का वीडियो: इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सीएम आतिशी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया. जिसमें केजरीवाल ने लिखा "दिल्ली की CM आतिशी जी का ये वीडियो सुनिए कि किस तरह बीजेपी ने हरियाणा से यमुना के रास्ते दिल्ली आने वाले पीने के पानी में जहर मिलाने का षड्यंत्र किया। इनके गिरने की कोई सीमा नहीं। पर मैं दिल्ली वालों का कोई नुकसान नहीं होने दूँगा। हम सब दिल्ली वाले मिलकर बीजेपी के इस षड्यंत्र को फेल करेंगे।"

हरियाणा के सीएम बोले- माफी मांगे केजरीवाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा "घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में केजरीवाल का कोई सानी नहीं। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया जहां वे पैदा हुए। हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरन्त माफी मांगे केजरीवाल. वो बताएं कि हरियाणा ने कहां और कितना जहर यमुना नदी में डाला. किन इंजीनियरों ने उसका पता लगाया. केजरीवाल अपनी संभावित हार से डर रहे हैं."

दिल्ली की सीएम ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र: 28 जनवरी 2025 को दिल्ली की सीएम ने पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने लिखा "हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाली यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर सामान्य से 6 गुना अधिक है। यह स्तर मानव शरीर के लिए अत्यंत विषैला है। इस पानी को उपचारित करके दिल्ली के लोगों को नहीं दिया जा सकता। अन्यथा उनकी जान जोखिम में पड़ जाएगी। एक बार फिर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस विषैले पानी को दिल्ली में आने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा है। इसके लिए तत्काल नियुक्ति की भी मांग की है।"

जनता सिखाएगी सबक- नायब सैनी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा "अरविंद केजरीवाल की फितरत है कि आरोप लगाकर भाग जाओ. अरविंद केजरीवाल अपने मुख्य सचिव को भेजें और मैं अपने मुख्य सचिव से सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहूंगा, जहां से यमुना दिल्ली में प्रवेश कर रही है. वे अमोनिया के बारे में बात करते हैं. वे पानी की कमी का दावा करते हैं, लेकिन कोई कमी नहीं है. वितरण प्रणाली में एक समस्या है. वे 10 साल में जल वितरण का प्रबंधन नहीं कर सकें. हालांकि उन्होंने मंच से इसका वादा किया था, फिर भी लोगों को प्रदूषित पानी मिल रहा है. उन्हें आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए था. दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है और वे उन्हें सबक सिखाएंगे"

हरियाणा के सीएम ने पीया यमुना का पानी: इस बीच हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने यमुना नदी का पानी पिया और ये बताया कि यमुना में कोई जहर नहीं है. उन्होंने कहा "कपूत केजरीवाल तेरी हर विफलता के जिम्मेदार हरियाणा के लोग नहीं हैं।हरियाणा के लोग तो पुण्य- कार्य करने वाले हैं । पिछले 10 वर्षों में केजरीवाल और उनकी आप-दा टीम ने जो झूठ और फरेब का पाप- कर्म किया है,माता यमुना के साथ विश्वासघात किया है,उन सभी पाप-कर्मों का अंतिम विसर्जन दिल्ली के लोग 5 फरवरी को करने जा रहे हैं। हमारी पवित्र यमुना माता इन फरेबियों से मुक्त भी होंगी,शुद्ध भी होंगी और दिल्ली के हमारे भाई- बहनों को स्वच्छ पानी मिलने लगेगा।"

आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार: हरियाणा के सीएम नायब सैनी के यमुना नदी में पानी पीने के वीडियो पर आप पार्टी ने पलटवार किया. उन्होंने लिखा "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया… और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्ली वालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर FIR करने की धमकी दी। जिस ज़हरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं। मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूँगा।

हरियाणा के सीएम ने किया फैक्ट चेक: हरियाणा के सीएम ने केजरीवाल के वीडियो का फेक्ट चेक किया. उन्होंने लिखा "झूठ और फरेब का चश्मा उतारो और दोबारा वीडियो देखो केजरीवाल और अगर हिम्मत है तो दिल्ली की तरफ का यमुना का पानी पीकर दिखाओ राजनीतिक जगत के अब तक के सबसे नीच बयानों का कीर्तिमान कपटी केजरीवाल स्थापित कर रहा है। केजरीवाल जी आप तो खुद हरियाणा के कपूत हो और आप जानते हो कि हरियाणा के लोग तो पशु-पक्षियों तक को पानी पिलाकर पुण्य के भागी बनते हैं। दिल्ली में हरियाणा के लाखों परिवार जाकर बसे हुए हैं,अब आपके जैसा कोई विक्षिप्त व्यक्ति ही इस तरह की नीच बयानबाजी कर सकता है। हम तो यमुना को माता भी मानते हैं,उनका जल भी पीते हैं।पर आपके जैसे लोग जो हर सच पर थूकने के आदी हैं,उनको सिर्फ वही दिखाई देता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने सही लिखा है कि "जिसकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देख ही तिन तैसी।"

हरियाणा सरकार ने की थी मानहानि का दावा करने की बात: हरियाणा सरकार ने दावा किया था कि वो दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का दावा करेगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कड़े शब्दों में कहा कि अरविंद केजरीवाल को हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए, अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो हरियाणा सरकार उन पर मानहानि का दावा पेश करेगी. हालांकि हरियाणा सरकार ने ऐसा नहीं किया.

हरियाणा के सीएम की अरविंद केजरीवाल को चैलेंज: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से कहा कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साथ लेकर दिल्ली के राजघाट के पास यमुना नदी का पानी पिएं, जैसा उन्होंने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास किया था. आतिशी सरकार और केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए हरियाणा के सीएम ने कहा कि वो राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ पानी दे रहे हैं.

हरियाणा के पूर्व सीएम ने दिया नपा तुला जवाब: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. हुड्डा ने साफ तौर पर किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया. उन्होंने कहा कि यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए. दिल्ली का इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना नदी के जरिए फरीदाबाद जा रहा है. उन्होंने माना कि यमुना नदी का पानी खराब है.

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री ने जानें क्या कहा: राव नरबीर सिंह ने कहा कि वे राज्य के पर्यावरण मंत्री हैं, इस नाते हर महीने उनके पास यमुना के पानी की रिपोर्ट आती है. सोनीपत के आखिरी गांव पल्ला में यमुना के पानी की जांच की जाती है. उस रिपोर्ट में पानी साफ होता है. इसके बाद ही यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है. मंत्री राव नरबीर सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव के दौरान भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं. मंत्री ने कहा कि सोनीपत के पल्ला और फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में यमुना पानी की जांच की जाती है. यमुना का पानी कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. इसलिए इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए.

हरियाणा में केजरीवाल पर FIR: दिल्ली चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद पुलिस स्टेशन में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेजने का बयान दिया था. जिसके चलते शाहाबाद के एक वकील जगमोहन मनचंदा ने इसी मामले को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत में शिकायत दी थी. विभिन्न धाराओं के तहत अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाहाबाद के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा और दिल्ली के बीच यमुना के पानी को लेकर बढ़ी खींचतान, सीएम सैनी ने केजरीवाल को दिया खुला चैलेंज - POISONING IN YAMUNA ISSUE

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी को अपने साथ लेकर राजघाट के पास यमुना का पानी पिएं और वहां स्नान करें- नायब सैनी - NAYAB SAINI ON ARVIND KEJRIWAL

ये भी पढ़ें- हरियाणा CM ने पीया यमुना का पानी, मोदी बोले-प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है, केजरीवाल पर सोनीपत की अदालत में केस - HARYANA CM DRANK YAMUNA WATER

ये भी पढ़ें- केजरीवाल पर मानहानि का दावा करेगी हरियाणा सरकार, सीएम नायब सैनी बोले- मानसिक संतुलन खो चुके अरविंद, जनता से तुरंत मांगे माफी - NAYAB SAIN ON ARVIND KEJRIWAL

Last Updated : Feb 8, 2025, 11:31 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.