ETV Bharat / bharat

Lok Sabha Election 2024 Result: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को शिकस्त, पलामू से सांसद वीडी राम की हैट्रिक, लगातार चौथी बार जीते निशिकांत - lok sabha election results 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jun 4, 2024, 7:37 AM IST

Updated : Jun 5, 2024, 9:04 AM IST

LOK SABHA ELECTION RESULTS 2024
डिजाइन इमेज (ईटीवी भारत)
रांचीः आज लोकतंत्र के महापर्व का सबसे बड़ा दिन रहा. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आए, जिसमें देश की 543 सीटों में झारखंड के 14 सीट भी शामिल रहीं. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 9 सीट एनडीए के खाते में गयीं वहीं 5 संसदीय सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में गयी है. झारखंड से दो केंद्रीय मंत्रियों में से खूंटी से केंद्रीय अर्जुन मुंडा की हार हुई जबकि कोडरमा संसदीय सीट से अन्नपूर्णा देवी ने जीत हासिल की. इसके अलावा गोड्डा से निशिकांत दुबे ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की और झामुमो सांसद विजय हांसदा और बीजेपी के तीन प्रत्याशियों ने जीत की हैट्रिक लगाई है.

LIVE FEED

10:51 PM, 4 Jun 2024 (IST)

आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीता गिरिडीह

इस जीत में एनडीए से आजसू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को 4 लाख 51 हजार 139 वोट मिले. वहीं झामुमो के मथुरा महतो को 3 लाख 70 हजार 259 वोट मिले. वहीं पहली बार संसदीय चुनाव में किस्मत आजमां रहे जयराम महतो चुनावी दंगल में तीसरे स्थान पर रहे. उनको 3 लाख 47 हजार 322 वोट मिले.

10:08 PM, 4 Jun 2024 (IST)

विद्युत वरण महतो ने लगाई जीत की हैट्रिक

जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने जीत की हैट्रिक लगाई है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेएमएम प्रत्याशी समीर मोहंती को 2 लाख 59 हजार 894 मतों से हराया है.

9:35 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल विजयी

हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जीत हासिल की है. भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 2 लाख 75 हजार 775 मतों से जीत हासिल की. मनीष जायसवाल को 6 लाख 47 हजार 416 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 3 लाख 71 हजार 641 मत प्राप्त हुए.

9:21 PM, 4 Jun 2024 (IST)

कोडरमा लोकसभा सीट से अन्नपूर्णा देवी की जीत

कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी की जीत हुई है, उन्हें 8 लाख 03 हजार 216 मिले, वहीं माले उम्मीदवार विनोद सिंह को 4 लाख 18 हजार 892 मत प्राप्त हुए. अन्नपूर्णा देवी ने 3 लाख 84 हजार 324 मत से जीतीं हैं.

LOK SABHA ELECTION RESULTS 2024
जीत का प्रमाण पत्र लेतीं नवनिर्वाचित सांसद अन्नपूर्णा देवी (ईटीवी भारत)

9:08 PM, 4 Jun 2024 (IST)

ढुल्लू महतो ने जीता धनबाद

भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने धनबाद लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी ने इसकी औपचारिक घोषणा की.

8:51 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लगातार चौथी बार निशिकांत दुबे ने जीता गोड्डा, 105567 मतों से प्रदीप यादव को दी मात

24वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को निर्णायक 1 लाख 05 हजार 567 मतों की बढ़त मिली, जो निर्णायक साबित हुई. निशिकांत दुबे को कुल 6 लाख 79 हजार 349 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को 5 लाख 73 हजार 782 मत प्राप्त हुआ.

6:30 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम 288622 वोट से जीते

6:25 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में 20वें राउंड में 295944 से ढुल्लू महतो आगे

6:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में 19 वे राउंड में ढुल्लू महतो 278978 वोट से आगे

6:13 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबार में 15 वें राउंड के बाद भी भाजपा की बढ़त बरकरार. 15वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 203258 मत आगे चल रहे हैं.

5:57 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबार में 14 वें राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार. 14 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 189441 मत आगे चल रहे हैं.

5:56 PM, 4 Jun 2024 (IST)

अमित शाह ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को फोन किया. कल दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होने का न्योता दिया. पीएम आवास पर कल 4 बजे बैठक की आजसू सूत्रों ने दी जानकारी.

5:54 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में भाजपा 263538 वोट से आगे. विष्णुदयाल राम को 685316 वोट, ममता भुईयां को 421778 वोट मिले

5:34 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में 15 वें राउंड के बाद ढुल्लू महतो 220502 मतों से आगे

5:32 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में सुखदेव भगत 87839 वोट से आगे

5:31 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में 105737 वोट से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे आगे

5:29 PM, 4 Jun 2024 (IST)

14 वें राउंड के बाद भी ढुल्लू महतो धनबाद से आगे. ढुल्लू 199980 वोट से आगे.

5:27 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में 13 वें राउंड के बाद भी भाजपा की बढ़त बरकरार. 13 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 174409 मत से आगे चल रहे हैं.

5:26 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में 12 वें राउंड के बाद ढुल्लू महतो 180703 वोट से आगे

5:25 PM, 4 Jun 2024 (IST)

16 वें राउंड में अर्जुन मुंडा को 357894 मिले. कालीचरण मुंडा को 503613 वोट मिले, अंतर 145719

5:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

15 वें राउंड में अर्जुन मुंडा को 356693 वोट मिले. कालीचरण मुंडा 502672. दोनों के बीच का अंतर 145979

5:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

14 वें राउंड में अर्जुन मुंडा 345914 और कालीचरण मुंडा 486260 वोट मिले. दोनों के बीच का अंतर 140346

5:23 PM, 4 Jun 2024 (IST)

13 वें राउंड में अर्जुन मुंडा को 327269 और कालीचरण मुंडा को 460523 वोट मिले दोनों के बीच का अंतर 133254

5:21 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में 12वें राउंड में भाजपा की बढ़त बरकरार. 12 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 154955 मत आगे चल रहे हैं.

4:46 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा संसदीय क्षेत्र से निशिकांत दुबे 91757 मतों से आगे. निशिकांत दुबे को 525319 वोट, जबकि प्रदीप यादव को 433562 वोट मिले

4:44 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में 11वें राउंड के बाद भी में भाजपा की बढ़त बरकरार. 11 वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 148361 मत से आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 337789 वोट जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 189428 वोट मिले

4:44 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में विष्णुदयाल राम 2.59 लाख वोट से आगे

4:38 PM, 4 Jun 2024 (IST)

बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ निर्वाचित, औपचारिक घोषणा होना बांकी

4:25 PM, 4 Jun 2024 (IST)

जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 182673 मतों से आगे चल रहे हैं

4:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 76682 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 217789 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 140107 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 22498 वोट मिले हैं.

4:23 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में 10 राउंड की गिनती पूरी, भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 133896 मत आगे चल रहे हैं.

4:21 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में 12 राउंड के बाद भी ढुल्लू महतो 158841 वोट से आगे. ढुल्लू महतो को 454619, अनुपमा सिंह को मिले 295778 वोट.

4:18 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल में विजय हांसदा आगे

ग्यारह राउंड के बाद राजमहल से 49334 मत से जेएमएम आगे. जेएमएम को 291845 वोट मिले. बीजेपी को 242211 वोट मिले

4:16 PM, 4 Jun 2024 (IST)

ढुल्लू महतो आगे

11 राउंड के बाद धनबाद से ढुल्लू महतो 146862 वोट से आगे. ढुल्लू महतो को 421238 वोट, अनुपमा सिंह को 274376 वोट मिले.

4:14 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में सुखदेव आगे

दस राउंड के बाद लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 75459 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 213311 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 137853 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 22115 वोट मिले हैं.

4:12 PM, 4 Jun 2024 (IST)

ढुल्लू महतो आगे

धनबाद में ढुल्लू महतो 131448 वोट से आगे. ढुल्लू महतो को 381819 वोट मिले. कांग्रेस की अनुपमा सिंह को 250371 वोट मिले.

4:09 PM, 4 Jun 2024 (IST)

जमशेदपुर में बीजेपी आगे

जमशेदपुर में दस राउंड की गिनती पूरी. विद्युत वरण महतो को 380044 वोट मिले. जबकि समीर मोहंती को 216424 वोट मिले

4:06 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल में जेएमएम आगे

राजमहल में दस राउंड की गिनती पूरी. जेएमएम 37704 मत से आगे. जेएमएम को 259545 मत मिला. बीजेपी को 221841 मत मिला

3:58 PM, 4 Jun 2024 (IST)

निशिकांत दुबे आगे

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे को 73224 मत की बढ़त. निशिकांत दुबे को 449475 वोट मिले. प्रदीप यादव को 376251 मत मिले.

3:56 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में कालीचरण मुंडा आगे

12वें राउंड में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 302487 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 428949 मत मिले. 126462 मतों से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा आगे चल रहे हैं.

3:48 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में अर्जुन मुंडा पीछे

11वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा से 119900 मतों से आगे. अर्जुन मुंडा को 275834 मत मिले और कालीचरण मुंडा को 395734

3:43 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में 9 राउंड की गिनती पूरी

हजारीबाग में 9 राउंड के बाद भी भाजपा की बढ़त बरकरार. 9वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 117450 मत आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 273317 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 155867 मत मिले.

3:42 PM, 4 Jun 2024 (IST)

सिंहभूम से जेएमएम आगे

12 राउंड के बाद सिंहभूम लोकसभा सीट से जेएमएम की जोबा मांझी 89829 वोट से आगे

3:39 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में बीजेपी आगे

हजारीबाग में 8वें राउंड बाद भी भाजपा की बढ़त बरकरार. 8वें राउंड बाद भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 106074 मत आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 246795 वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 140721 वोट मिले हैं.

3:38 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में सुखदेव आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 64862 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 188504 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 123642 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 19167 वोट मिले हैं.

3:29 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल में जेएमएम आगे

राजमहल में नौ राउंड की गिनती पूरी. जेएमएम 27463 मत से आगे. जेएमएम को 230360 मत मिला. बीजेपी को 202887 मत मिला

3:22 PM, 4 Jun 2024 (IST)

निशिकांत दुबे को बढ़त

गोड्डा लोकसभा सीट पर निशिकांत दुबे को 55960 वोट की बढ़त. निशिकांत दुबे को मिले 395025 वोट. प्रदीप यादव को 339065 मत मिले.

3:20 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल में जेएमएम आगे

राजमहल में आठ राउंड की गिनती पूरी. जेएमएम 20648 मत से आगे. जेएमएम को 201915 मत मिला. बीजेपी को 181267 मत मिला.

3:14 PM, 4 Jun 2024 (IST)

संजय सेठ की बढ़त बरकरार

10वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस के यशस्विनी आगे. भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को 33368 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 37276 मिला वोट मिला है. अब तक संजय सेठ को 387901 वोट मिले हैं, जबकि यशस्विनी को 309226 वोट मिला है. इस तरह से संजय सेठ 78,675 वोट से आगे हैं.

3:12 PM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची से संजय सेठ आगे

नौवें राउंड की मतगणना में रांची में कांग्रेस की यशस्विनी सहाय आगे. भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को 33991 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिला 36162 वोट मिला है. अब तक संजय सेठ को 354533 वोट मिले हैं जबकि यशस्विनी को 271950 वोट मिला है. इस तरह से संजय सेठ 82,583 वोट से आगे हैं.

3:09 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल में विजय आगे

राजमहल सीट पर सात राउंड के बाद जेएमएम प्रत्याशी आगे. विजय हांसदा 26200 मत से आगे. जेएमएम को मिला 180151 मत, बीजेपी को 153951 मत मिला.

3:06 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में मनीष आगे

हजारीबाग में 7वें राउंड के बाद भाजपा की बढ़त बरकरार. भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 94706 मत से आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 217261 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 122555 वोट मिले.

3:06 PM, 4 Jun 2024 (IST)

सिंहभूम से जोबा मांझी आगे

सिंहभूम लोकसभा सीट से JMM की जोबा मांझी 80393 वोट से आगे.

3:05 PM, 4 Jun 2024 (IST)

निशिकांत दुबे आगे

गोड्डा में 37662 मत से डॉक्टर निशिकांत दुबे आगे.

3:03 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गिरिडीह में आजसू आगे

9 राउंड के बाद गिरिडीह लोकसभा चुनाव की मतगणना में चंद्र प्रकाश चौधरी को 260762 वोट, मथुरा प्रसाद महतो को 204439 वोट और जयराम महतो को 165222 वोट. चंद्र प्रकाश चौधरी 56323 मत से आगे.

2:51 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में हार की ओर अर्जुन मुंडा

दसवें राउंड के बाद अर्जुन मुंडा को मिले 245477 जबकि कालीचरण मुंडा को मिले 363103 मत. कांग्रेस के कालीचरण मुंडा 117626 वोट से आगे.

2:31 PM, 4 Jun 2024 (IST)

दुमका में जेएमएम आगे

दुमका में सीता सोरेन पीछे. सीता सोरेन को मिले 181046 वोट. नलिन सोरेन को 186133. झामुमो के नलिन सोरेन 5087 से आगे.

2:28 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में बीजेपी आगे

पलामू में आठ राउंड की गिनती पूरी. भाजपा 174519 वोट से आगे. विष्णुदयाल राम को 437353 वोट, ममता भुइयां को 262834 वोट मिले

2:27 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में सुखदेव भगत आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 45081 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 146123 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं। समीर उरांव को 101042 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 15206 वोट मिले हैं.

2:26 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हार की ओर अर्जुन मुंडा

नवें राउंड के बाद भाजपा के अर्जुन मुंडा को 217452 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 329514 मत मिले. 112062 मतों से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा आगे चल रहे हैं.

2:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में बीजेपी आगे

हजारीबाग में 6 राउंड की गिनती पूरी. 6 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 82706 मत आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 189307 वोट जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 106601 वोट मिले हैं.

2:23 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 40913 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 138319 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 97406 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 14690 वोट मिले हैं.

2:21 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में ढुल्लू महतो आगे

धनबाद में ढुल्लू महतो 1,05,233 वोट से आगे. ढुल्लू महतो को 3,09,200, अनुपमा सिंह को 2,03,967 वोट मिले. आठ राउंड की गिनती पूरी.

2:19 PM, 4 Jun 2024 (IST)

जमशेदपुर में बीजेपी आगे

पांच राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो अपने निकटतम जेएमएम प्रत्याशी समीर मोहंती से 147286 वोट से आगे

2:05 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में निशिकांत आगे

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे को 26374 वोट की बढ़त. निशिकांत दुबे को 282880 वोट मिले. प्रदीप यादव को 256506 मत मिले.

2:03 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 38295 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 133195 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 94890 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 14535 वोट मिले हैं

2:02 PM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची में बीजेपी आगे

आठवें राउंड के मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ पिछड़ गए हैं, उन्हें 32701 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिला 37426 वोट. अब तक संजय सेठ को 320542 वोट मिले हैं जबकि यशस्विनी सहाय को 235788 वोट. इस तरह से संजय सेठ 84754 वोट से आगे हैं.

2:00 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में बीजेपी आगे

पलामू में भाजपा 150695 वोट से आगे है. विष्णुदयाल राम को 395845 वोट, ममता भुईयां को 245150 वोट मिले

2:00 PM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची से संजय सेठ आगे

सातवें राउंड के मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मिले 36316 वोट वहीं दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिला 33637 वोट. अब तक संजय सेठ को 287841 वोट मिले हैं जबकि यशस्विनी को 198362 वोट. इस तरह से संजय सेठ 89,479 वोट से आगे हैं.

1:53 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में ढुल्लू आगे

धनबाद में सात राउंड की गिनती पूरी. भाजपा उम्मीदवार ढुल्लू महतो 84868 वोट से आगे. ढुल्लू महतो को 2,67,403 वोट और अनुपमा सिंह को 1,82,535 वोट मिले

1:52 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में अर्जुन मुंडा पीछे

खूंटी में आठवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा से 101767 मतों से आगे.

1:51 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 37130 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 129206 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 92076 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 14479 वोट मिले हैं.

1:50 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में बीजेपी आगे

गोड्डा में भाजपा के निशिकांत दुबे 8231 मतों से आगे. कांग्रेस के प्रदीप यादव पीछे.

1:48 PM, 4 Jun 2024 (IST)

दुमका में नलिन आगे

दुमका में पहली बार झामुमो के नलिन सोरेन को मिली बढ़त, मात्र 138 वोट से आगे .

1:46 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में बीजेपी आगे

हजारीबाग में 5 राउंड की गिनती पूरी. 5वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 69174 मत आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 158472 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 89298 वोट मिले.

1:44 PM, 4 Jun 2024 (IST)

कोडरमा में बीजेपी आगे

कोडरमा छह राउंड की गिनती पूरी. अन्नपूर्णा देवी को मिले 195063 वोट, विनोद सिंह को मिले 110698

1:39 PM, 4 Jun 2024 (IST)

सिंहभूम से जेएमएम आगे

सात राउंड के बाद सिंहभूम लोकसभा सीट से जेएमएम की जोबा मांझी 83589 वोट से आगे

1:39 PM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची से संजय सेठ आगे

छठे राउंड की मतगणना में रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को मिले 38576 वोट वहीं दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिला 29767 वोट.

1:37 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में बीजेपी आगे

पलामू में भाजपा 122599 वोट से आगे. विष्णुदयाल राम को 329858 वोट, ममता भुइयां को 207259 वोट और कामेश्वर बैठा को 15018 वोट मिले.

1:34 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल से जेएमएम आगे

पांच राउंड के बाद राजमहल से जेएमएम 8020 मत से आगे. जेएमएम को 122255 वोट मिले. जबकि भाजपा को 114235 मत मिले.

1:32 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में ढुल्लू महतो आगे

छह राउंड के बाद धनबाद में ढुल्लू महतो 68251 वोट से आगे. भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को 2,27,776 वोट मिले. कांग्रेस की अनुपमा सिंह को 1,59,525 वोट मिले.

1:30 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में निशिकांत दुबे आगे

गोड्डा लोकसभा सीट पर निशिकांत दुबे को 987 वोट की बढ़त. निशिकांत दुबे को 213493 वोट मिले. प्रदीप यादव को कांग्रेस 212506 मत मिले

1:28 PM, 4 Jun 2024 (IST)

दुमका में भाजपा आगे

दुमका में सीता सोरेन को 131691 वोट, नलिन सोरेन को 127495 वोट मिले. भाजपा 4195 वोट से आगे

1:28 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 29500 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 106288 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 76788 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 11400 वोट मिले हैं.

1:26 PM, 4 Jun 2024 (IST)

चतरा में बीजेपी आगे

चतरा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह आगे. भाजपा प्रत्याशी को अब तक 01 लाख 68 हजार 471 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को मिला है 1 लाख 07 हजार 112 वोट. कुल 61 हजार 359 वोट से चल रहे हैं आगे.

1:25 PM, 4 Jun 2024 (IST)

प्रदीप यादव आगे

गोड्डा में प्रदीप यादव 630 वोट से आगे. निशिकांत दुबे भाजपा से पीछे

1:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में अर्जुन मुंडा पीछे

छठवें राउंड में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 151188 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 215629 मत मिले. 64431 मतों से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा आगे चल रहे हैं.

1:21 PM, 4 Jun 2024 (IST)

सिंहभूम से जोबा मांझी आगे

छठे राउंड के बाद सिंहभूम लोकसभा सीट से JMM की जोबा मांझी 84011 वोट से आगे. जोबा मांझी को 175703 वोट, गीता कोड़ा को 91692 वोट मिले.

12:59 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में वीडी राम आगे

पलामू में विष्णुदयाल राम को 275411 वोट मिले. ममता भुइयां को 170576 वोट मिले. भाजपा उम्मीदवार 104835 वोट से आगे.

12:56 PM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में ढुल्लू महतो आगे

धनबाद में पांच राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो 52132 वोट से आगे. ढुल्लू महतो को 189485 वोट और अनुपमा सिंह को 137353 वोट मिले.

12:53 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा से निशिकांत दुबे आगे

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे आगे. निशिकांत दुबे को 156352 मत मिले. प्रदीप यादव को 151321 मत मिले. निशिकांत दुबे को 5031 की बढ़त

12:52 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गिरिडीह से चंद्र प्रकाश चौधरी आगे

गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र से आजसू सह एनडीए के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो से 5 वे राउंड के गिनती के बाद 30,254 वोटों से आगे चल रहे हैं.

12:48 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में कांग्रेस आगे

खूंटी में पांचवें राउंड के बाद भाजपा के अर्जुन मुंडा को 126921 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 180179 मत मिले. 53258 मतों से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा आगे चल रहे हैं.

12:45 PM, 4 Jun 2024 (IST)

सिंहभूम से जेएमएम आगे

पांच राउंड के बाद सिंहभूम लोकसभा सीट से जेएमएम की जोबा मांझी 69151 वोट से आगे

12:43 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल में जेएमएम आगे

राजमहल में तीसरे राउंड के बाद जेएमएम 11786 मत से आगे. जेएमएम को 73885 वोट, बीजेपी को 62099 वोट मिले

12:31 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 26500 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 81149 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 54649 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैंय चमरा लिंडा को 8065 वोट मिले हैं.

12:25 PM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में बीजेपी आगे

हजारीबाग में तीसरे राउंड के बाद भाजपा आगे. तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 52432 मत आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 101591 वोट, कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 49159 वोट मिले.

12:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

सिंहभूम में जोबा मांझी आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना में अब तक चौथे राउंड में जोबा मांझी ने 64654 मतों से बढ़त बनाई.

12:24 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू से बीजेपी आगे

पलामू में छह राउंड की मतगणना पूरी. विष्णुदयाल राम को 213092, ममता भुईयां को 127752 और कामेश्वर बैठा को 11107 वोट मिले. भाजपा 85340 वोट से आगेय

12:23 PM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची से बीजेपी आगे

तीसरे राउंड की मतगणना पूरी. बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को 41552 वोट मिले. कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 25659 वोट मिले

12:20 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में राजद प्रत्याशी ममता भुईयां मतगणना केंद्र से निकली बाहर

12:20 PM, 4 Jun 2024 (IST)

जमशेदपुर में भाजपा आगे

जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 119236 मतों से आगे चल रहें हैं

12:14 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में चार राउंड की गिनती पूरी

पलामू में चार राउंड की मतगणना हुई है पूरी. पलामू में भाजपा 81016 वोट से आगे. विष्णुदयाल राम 204900, ममता भुइयां को 123884 वोट मिले हैं.

12:11 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में अर्जुन मुंडा पीछे

खूंटी में चौथे राउंड में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 103060 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 142653 मत मिले. 39593 मतों से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा आगे चल रहे हैं.

12:09 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में सुखदेव भगत आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 18977 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 63750 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 44773 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 6179 वोट मिले हैं.

12:07 PM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में बीजेपी आगे

गोड्डा लोकसभा सीट पर निशिकांत दुबे को 1850 की बढ़त. निशिकांत दुबे को 109106 वोट, प्रदीप यादव को 107256 मत मिले.

12:07 PM, 4 Jun 2024 (IST)

चतरा से बीजेपी आगे

चतरा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह आगे. छठे राउंड में करीब 30 हजार वोटों से चल रहे आगे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के केएन त्रिपाठी.

12:04 PM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में भाजपा आगे

पलामू में भाजपा 76219 वोट से आगे. विष्णुदयाल राम को 196538 वोट, ममता भुईयां को 120319 और कामेश्वर बैठा को 10478 वोट मिले

12:03 PM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल में जेएमएम आगे

दूसरे राउंड की समाप्ति के बाद राजमहल से जेएमएम के विजय हांसदा 6910 वोट से आगे हैं. जेएमएम को 48202, बीजेपी को 41292 और लोबिन हेंब्रम को 3873 वोट मिले.

12:02 PM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा चुनाव में सुखदेव भगत 13285 वोट से आगे चल रहे हैं. सुखदेव भगत को अब तक 52436 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा के समीर उरांव हैं. समीर उरांव को 39151 वोट मिले हैं. जबकि तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा हैं. चमरा लिंडा को 5477 वोट मिले हैं.

12:00 PM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी से अर्जुन मुंडा पीछे

खूंटी में तीसरे राउंड में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 74330 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 107742 मत मिले. 33412 मतों से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा आगे चल रहे हैं.

11:59 AM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में ढुल्लू महतो आगे

धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो 48395 वोट से आगे. ढुल्लू महतो को मिले 123411 वोट. अनुपमा सिंह को 75016 वोट मिले

11:56 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में निशिकांत दुबे को बढ़त

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत को 4223 की बढ़त. निशिकांत दुबे को 99446 वोट, प्रदीप यादव को 95223 मत मिले.

11:54 AM, 4 Jun 2024 (IST)

दुमका में सीता सोरेन आगे

दुमका में सीता सोरेन को 65040 वोट, नलिन सोरेन को 58742 वोट मिले. भाजपा 6298 से आगे

11:53 AM, 4 Jun 2024 (IST)

चतरा में बीजेपी आगे

चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह पांचवें राउंड में करीब 19 हजार वोटों से आगे. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी दूसरे नंबर पर.

11:48 AM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में वीडी राम आगे

पलामू में तीन राउंड की गिनती पूरी. विष्णु दयाल राम को 157276, ममता भुईयां को 97963 वोट मिले. भाजपा 59313 वोट से आगे.

11:40 AM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल से जेएमएम आगे

राजमहल में पहले राउंड में जेएमएम प्रत्याशी 2227 मत से अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी से आगे. विजय हांसदा को मिले 23783 वोट. बीजेपी को मिले 21556 वोट

11:39 AM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में बीजेपी आगे

हजारीबाग में दूसरे राउंड में भाजपा ने बनाई बढ़त. भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 37767 मत से आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल 63211 और कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 35444 वोट मिले.

11:36 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा से प्रदीप यादव आगे

गोड्डा में 9 राउंड के बाद भाजपा के निशिकांत दुबे को 80055 वोट, कांग्रेस के प्रदीप यादव को 81261 वोट मिले. निशिकांत दुबे 1206 वोट से पीछे हैं.

11:28 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा से प्रदीप यादव आगे

आठवें राउंड के बाद गोड्डा में प्रदीप यादव आगे. प्रदीप यादव को 70428 मिले. निशिकांत दुबे को 67673 वोट मिले. 2755 मत से प्रदीप यादव आगे

11:27 AM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार समीर उरांव को 23727 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखदेव भगत को 31825 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा को 3358 वोट मिले हैं, अब तक के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के सुखदेव भगत 8098 वोट से आगे चल रहे हैं.

11:12 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में सातवें राउंड के बाद कांग्रेस आगे. प्रदीप यादव को मिले 63068 वोट, निशिकांत दुबे को मिले 59896 वोट. प्रदीप यादव 3172 वोट से आगे.

11:10 AM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में ढुल्लू महतो आगे

धनबाद में दूसरे राउंड के बाद भाजपा आगे. ढुल्लू महतो को मिले 76308 वोट. अनुपमा सिंह को 53780 वोट मिले. ढुल्लू महतो 22528 वोट से आगे.

11:08 AM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में बीजेपी आगे

हजारीबाग में पहले राउंड में भाजपा ने बनाई बढ़त. पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल 12386 मत आगे चल रहे हैं. मनीष जायसवाल को 29697 वोट. कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल को 17311 वोट मिले

11:07 AM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में कांग्रेस आगे

खूंटी में दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा 27300 मतों से आगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चल रहे हैं पीछे. दूसरे राउंड में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 49879 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 71189 मत मिले.

11:05 AM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में बीजेपी आगे

पलामू में विष्णुदयाल राम को 98078 मत, ममता भुईयां को 58383 मत, कामेश्वर बैठा को 5340 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी 39795 वोट से आगे. 192999 वोटों की हुई गिनती.

11:04 AM, 4 Jun 2024 (IST)

चतरा में भाजपा आगे

चतरा में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह तीसरे राउंड में करीब 11 हजार 771 वोटों से आगे. इंडिया गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी दूसरे नंबर पर

11:03 AM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में कांग्रेस आगे

लोहरदगा लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है. अभी तक बीजेपी उम्मीदवार समीर उरांव को 17751 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखदेव भगत को 21207 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा को 2161 वोट मिले हैं. अब तक के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के सुखदेव भगत 3456 वोट से आगे चल रहे हैं.

11:01 AM, 4 Jun 2024 (IST)

अन्नपूर्णा देवी आगे

कोडरमा में तीसरे चक्र तक अन्नपूर्णा देवी 44478 मत से आगे.

11:00 AM, 4 Jun 2024 (IST)

प्रदीप यादव आगे

छठे राउंड के बाद प्रदीप यादव को मिले 56145 वोट, निशिकांत दुबे को मिले 55905 मत. कांग्रेस 240 मतों से आगे

10:59 AM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ आगे

दूसरे राउंड तक रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ को मिले 17741, कांग्रेस के यशस्विनी सहाय को मिला 15991 वोट. 1750 वोट से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ आगे हैं.

10:53 AM, 4 Jun 2024 (IST)

निशिकांत दुबे आगे

गोड्डा से निशिकांत दुबे 7064 मत से आगे. चौथे राउंड के बाद निशिकांत दुबे को 47494 मत, प्रदीप यादव को 40430 मत.

10:52 AM, 4 Jun 2024 (IST)

सीता सोरेन आगे

दुमका से सीता सोरेन आगे. सीता सोरेन को 29598, नलिन सोरेन को 21157. भाजपा 8441 वोट से आगे

10:46 AM, 4 Jun 2024 (IST)

दुमका से सीता सोरेन आगे

दुमका में सीता सोरेन आगे. सीता सोरेन को 21026 वोट, नलिन सोरेन को 11425 वोट मिले. भाजपा 9601 से आगे

10:40 AM, 4 Jun 2024 (IST)

निशिकांत दुबे आगे

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे आगे. बीजेपी को मलिे 36135 वोट. 31669 वोट प्रदीप यादव को मिले. 4456 की बढ़त भाजपा को.

10:35 AM, 4 Jun 2024 (IST)

चतरा से बीजेपी आगे

चतरा संसदीय सीट दूसरा राउंड में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह 1299 वोट से आगे

10:34 AM, 4 Jun 2024 (IST)

खूंटी में अर्जुन मुंडा पीछे

खूंटी लोकसभा सीट से पहले राउंड की मतगणना में भाजपा के अर्जुन मुंडा को 25251 और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 34406 मत मिले. पहले राउंड में कांग्रेस भाजपा से 9155 मतों से आगे है.

10:33 AM, 4 Jun 2024 (IST)

लोहरदगा में बीजेपी आगे

पहले राउंड की गिनती के बाद लोहरदगा में भाजपा के समीर उरांव को मिले 4033 वोट. वहीं कांग्रेस के सुखदेव भगत को मिले 2736 वोट. निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा को मिला 436 वोट. पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा के उम्मीदवार समीर उरांव 1297 वोट से आगे चल रहे हैं.

10:29 AM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में भाजपा आगे

पलामू में विष्णुदयाल राम 58993 वोट, ममता भुईयां को 36590, कामेश्वर बैठा को 3179 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी 22403 वोट से आगे

10:25 AM, 4 Jun 2024 (IST)

चंद्रप्रकाश चौधरी आगे

गिरिडीह से आजसू पार्टी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी आगे. चंद्रप्रकाश चौधरी को 24946 वोट, मथुरा महतो को 20153 वोट, जयराम महतो को 15791 वोट मिले हैं

10:21 AM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची से संजय सेठ आगे

रांची में बीजेपी के संजय सेठ पहले राउंड के बाद 4404 वोट से बीजेपी के संजय सेठ आगे. कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को मिले 27825 और बीजेपी के संजय सेठ को 32229 वोट.

10:20 AM, 4 Jun 2024 (IST)

ढुल्लू महतो आगे

धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो को अब तक मिले 30 हजार 488 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को 9748 वोट, ढुल्लू महतो 20740 वोट से आगे.

10:17 AM, 4 Jun 2024 (IST)

सीता सोरेन आगे

दुमका में सीता सोरेन को 12403 वोट मिले, नलिन सोरेन को 4834 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी 7569 वोट से आगे

10:14 AM, 4 Jun 2024 (IST)

विद्युत वरण महतो आगे

पहले चरण की गिनती के बाद जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को 15150 और जेएमएम प्रत्याशी 5736 मत मिले. विद्युत वरण महतो 9414 मतों से आगे चल रहे हैं

10:01 AM, 4 Jun 2024 (IST)

राजमहल से जेएमएम आगे

राजमहल से जेएमएम के विजय हांसदा आगे

10:00 AM, 4 Jun 2024 (IST)

जमशेदपुर से बीजेपी आगे

जमशेदपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विद्युत वरण महतो आगे.

9:59 AM, 4 Jun 2024 (IST)

दूसरे राउंड के बाद गोड्डा से निशिकात दुबे आगे

गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे आगे. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद दूसरे राउंड में 5588 वोटों से निशिकांत दुबे आगे

9:55 AM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू में दूसरे राउंड की गिनती पूरी

पलामू में दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी वीडी राम को 23785 वोट मिले. राजद प्रत्याशी ममता भुईयां को 12603 वोट. कामेश्वर बैठा को 956 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी 11182 मत से आगे चल रहे हैं.

9:43 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा से निशिकांत दुबे आगे

गोड्डा लोकसभा सीट पर पहले चरण की गिनती पूरी. भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को मिले 5922 वोट. कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को 3125 वोट मिले. पहले राउंड के बाद 2797 वोट से निशिकांत दुबे आगे.

9:42 AM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू से वीडी राम आगे

पलामू में पहले चरण की गिनती पूरी. भाजपा प्रत्याशी वीडी राम को मिले 8523 वोट. राजद प्रत्याशी ममता भूईयां को मिले 2675 वोट. वीडी राम 5848 वोट से आगे

9:40 AM, 4 Jun 2024 (IST)

अन्नपूर्णा देवी आगे

कोडरमा से पहले चरण की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी आगे

9:25 AM, 4 Jun 2024 (IST)

साहिबगंज: राजमहल लोकसभा की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट से गिनती शुरू हो चुकी है. उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हुई. सुबह 5 बजे सभी पार्टी के एजेंट को मतगणना हॉल के अंदर प्रवेश करा दिया गया है. रेंडमाइग्रेशन का काम पूरा हो गया है. राजमहल वर्तमान सांसद विजय हांसदा अंदर प्रवेश कर चुके हैं. निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के पुत्र मतगणना हॉल में प्रवेश कर चुके हैं. अभी तक ताला मरांडी पहुंचने की उम्मीद है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. घाटी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना हॉल में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. 66 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.

9:07 AM, 4 Jun 2024 (IST)

जमशेदपुर में मतगणना जारी

जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए मतगणना केंद्र जमशेदपुर कॉपरेटिव कालेज बनाया गया है. वहीं जिला के निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र पहुंच कर सभी प्रत्याशियों को काउंटिंग एजेंट रखने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया. उन्होने कहा कि प्रत्याशियों एवं सभी काउंटिंग एजेंट को मतगणना के दिन कॉलेज परिसर में प्रवेश हेतु पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा. ईवीएम स्ट्रांग रूम से काउंटिंग हॉल के बीच ईवीएम लाने के लिये अलग से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा 360 डिग्री मूवमेंट वाला पर्याप्त सीसीटीवी भी लगाया गया है.

9:05 AM, 4 Jun 2024 (IST)

सीता सोरेन आगे

दुमका पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा की सीता सोरेन चल रही हैं आगे

8:43 AM, 4 Jun 2024 (IST)

हजारीबाग में मतगणना की प्रक्रिया शुरू

हजारीबाग में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रक्रिया सुबह 8 बजे निर्धारित समय के अनुसार शुरू किया गया. सबसे पहले बैलेट पेपर की गणना शुरू की गई है. इसके बाद ईवीएम के जरिए दिए गए मतों की गिनती की जाएगी. हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय सहाय ने कहा कि व्यापक इंतजाम किया गया है. निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का पालन हजारीबाग में किया जा रहा है. हजारीबाग में सर्वाधिक मांडू विधानसभा में 25 राउंड की गिनती की जाएगी और बड़‌कागांव में 20 राउंड.

8:37 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गोड्डा में मतगणना शुरू

गोड्डा लोक सभा की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज सिकटिया में आरंभ. कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं. 26 राउंड और 18 टेबल पर मतगणना हो रही है. थोड़ी देर से शुरू मतगणना की शुरुआत हुई. गोड्डा में चुनावी दंगल भाजपा के निशिकांत दुबे और कांग्रेस के प्रदीप यादव के बीच है. एक तरफ भाजपा की ओर से निशिकांत दुबे पिछले तीन चुनाव अर्थात 15 सालों से गोड्डा लोक सभा के लगातार सांसद है और चौथी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से प्रत्याशी प्रदीप यादव हैं, जो लगातार 25 सालो से राजनीति में जमे हुए है. लगातार पांच टर्म के विधायक हैं. वहीं एक दफा गोड्डा से दो साल के लिए सांसद भी रह चुके हैं.इतना ही नहीं प्रदीप यादव दो बार राज्य सरकार मे मंत्री रह चुके हैं.

8:34 AM, 4 Jun 2024 (IST)

धनबाद में मतगणना शुरू

धनबाद में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरू हो गया है. 124 टेबल पर 25 राउंड तक होंगी गिनती. बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो चुकी है. धनबाद में अगर बात करें तो एनडीए प्रत्याशी ढुल्लू महतो और इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के बीच सीधी टक्कर है. मतगणना स्थल पर एसएसपी व जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त लगातार निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आ रहे है

8:25 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गुमला में मतगणना शुरू

लोहरदगा लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी करने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज चंदाली गुमला में थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच उत्साह के साथ सुबह के 8:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया. इस दौरान संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कुल पांच विधानसभा में सिसई, गुमला,बिशनपुर,लोहरदगा व मांडर शामिल हैं. पांचों विधानसभा के वोटो की गिनती के लिए कुल 94 टेबल बनाए गए हैं. जिनमें मांडर विधानसभा के 22 टेबल, सिसई के लिए 18 टेबल, गुमला के लिए 18 टेबल, बिशनपुर के लिए 18 टेबल व लोहरदगा विधानसभा के लिए 18 टेबल बनाए गए हैं. वोटों की गिनती के लिए प्रत्येक टेबल के तीन-तीन कर्मियों की नियुक्ति की गई है. प्रत्येक टेबल के लिए तीन-तीन कर्मियों के अलावा 20% कर्मियों को रिजर्व पर भी रखा गया है. वहीं पोस्टल वोटो की गिनती के लिए 40 टेबल बनाए गए हैं. जिसमें प्रत्येक टेबल में चार-चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला निर्वाचित पदाधिकारी सह उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया है कि 20-20 राउंड की गिनती मतगणना में होगी. वहीं इसको लेकर पूरी तरह से तैयारी पूर्ण करने के बाद मंगलवार की सुबह के 8:00 बजे से गिनती शुरू कर दी गई है.

8:21 AM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची में मतगणना शुरू

रांची सहित झारखंड के सभी 14 सीटों पर कॉउटिंग शुरू हो गई है. मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय वारदात ना हो.

जानकारी देते संंवाददाता भुवन किशोर झा (ईटीवी भारत)

8:16 AM, 4 Jun 2024 (IST)

दुमका में मतगणना शुरू

दुमका में मतगणना कार्य शुरू. पोस्टल बैलेट की गिनती हुई शुरू. कुल पोस्टल बैलेट की संख्या -6000

8:03 AM, 4 Jun 2024 (IST)

कोडरमा लोकसभा के मतों की गिनती का काम गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति में अब से कुछ ही देरी में प्रारंभ हो जाएगा. गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति मतगणना केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, मतगणना केंद्र में थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है.पचंबा के मतगणना केंद्र में मतगणना कर्मी और पार्टी के अभिकर्ता पहुंचने लगे हैं और मतगणना कर्मी और पार्टी के मतगणना अभिकर्ता की आईडी चेक कर उन्हें मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है साथ ही मतगणना कर्मी और पार्टी के मतगणना अभिकर्ता को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. आपको बता दें कि गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में कोडरमा लोकसभा और गांडेय उपचुनाव के मतों की गिनती की जाएगी और यहां मतगणना के लिए 24 टेबल लगाए गए है जहां 24 राउंड में मतों की गिनती होगी. आपको बता दें कि मतगणना केंद्र में कोडरमा लोकसभा के भाकपा माले प्रत्याशी बिनोद सिंह पहुंच चुके हैं बाकी प्रत्याशी भी धीरे-धीरे मतगणना केंद्र में पहुंच रहे हैं. बताते चलें कि सबसे पहले बैलेट पत्रों की गिनती होगी उसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती प्रारंभ होगी. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा वैसे-वैसे रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे.

जानकारी देते संवाददाता भोला शंकर (ईटीवी भारत)

7:59 AM, 4 Jun 2024 (IST)

रांची में तैयारी पूरी

रांची के पंडरा स्थित बाजार समिति में मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है. सुबह आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती होगी उसके बाद ईवीएम खोला जायेगा. यहां 20 राउंड में मतगणना होगी. मतगणना स्थल पर डीसी, एसएसपी पहुंच चुके हैं. स्ट्रांग रुम से ईवीएम निकालने की तैयारी की जा रही है. पहला रुझान सुबह 9 बजे के बाद आयेगा.

7:53 AM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू मतगणना स्थल पर जुटे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के मतगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अहले सुबह से ही मतगणना केंद्र पर जमे हुए हैं. मतगणना केंद्र से कुछ दूरी पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा सी एलईडी लगाई है, जहां एलईडी के माध्यम से मतगणना से जुड़े हुए सभी अपडेट को दिखाया जा रहा है. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम मौजूद हैं. भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम ने ईटीवी भारत को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की पूरे विश्व भर में चर्चा है. भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि अबकी बार 400 के पार का नारा बुलंद है.

जानकारी देते संवाददाता नीरज कुमार (ईटीवी भारत)

7:47 AM, 4 Jun 2024 (IST)

गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना

गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 8 बजे से शुरू हो जाएगी. मतगणनाकर्मी और विभिन्न दलों के काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र में प्रवेश कर रहे हैं. बोकारो डीसी सह गिरिडीह लोकसभा की निर्वाची पदाधिकारी विजया जाधव मतगणना के अंदर पहुंच गई हैं और सुरक्षा समेत अन्य जानकारी हासिल कर रही हैं. 8:00 बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. उसके बाद 8 30 बजे से ईवीएम से गिनती प्रारंभ होगी. 9 बजे से पहले राउंड का रुझान आना शुरू हो जायेगा. मतगणना के लिए 20 टेबल लगाए गए हैं. 19 राउंड में चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा.

जानकारी देते संवाददाता बसंत (ईटीवी भारत)

7:37 AM, 4 Jun 2024 (IST)

पलामू लोकसभा क्षेत्र का सुबह नौ बजे के करीब आएगा पहला रुझान

पलामू लोकसभा क्षेत्र की मतगणना जीएलए कॉलेज में परिसर में हो रही है. सुबह के आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जबकि पहले रुझान नौ बजे के करीब आने की उम्मीद है. मतगणना को लेकर विभिन्न पोलिंग पार्टी के प्रतिनिधि केंद्र पर पर पहुंच गए हैं. सुबह के आठ बजे स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा. ईवीएम को मतगणना केंद्र तक ले जाया जाएगा. पलामू लोकसभा क्षेत्र में 22 लाख से भी अधिक मतदाता हैं, जिनमें से करीब 13.65 हजार मतदाताओं ने वोटिंग किया है. पलामू लोकसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी हैं. जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के विष्णुदयाल राम, राष्ट्रीय जनता दल के ममता भुइयां और बहुजन समाज पार्टी के कामेश्वर बैठा प्रमुख रूप से हैं. मतगणना केंद्र पर अलग-अलग विधानसभा वार काउंटिंग बनाया गया है. पालम लोकसभा क्षेत्र की मतगणना करीब 22 राउंड में पूरी होगी. सबसे अधिक अधिक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 22 राउंड की मतगणना होनी है. गढ़वा 21, डाल्टनगंज 20, बिश्रामपुर 20 ,छतरपुर 18, हुसैनाबाद 18 और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए 25 टेबल लगाए गए हैं. डाक मत पत्र के लिए 28 टेबल अलग से बनाए गए हैं. मतगणना केंद्र पर तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. गन्ना केंद्र पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाने की अनुमति नहीं है. मतगणना केंद्र पर निर्वाचित पदाधिकारी सह पलामू डीसी शशिरंजन, एसपी रीष्मा रमेशन समेत कई टॉप अधिकारी कैंप कर रहे हैं. मतगणना केंद्र में जाने वाले विभिन्न पोलिंग पार्टियों के प्रतिनिधियों को कड़ी जांच के बाद अंदर दाखिल होने दिया जा रहा है.

जानकारी देते पलामू संवाददाता नीरज (ईटीवी भारत)

Last Updated : Jun 5, 2024, 9:04 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.