ETV Bharat / bharat

Jharkhand Assembly Elections 2024: झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, हेमंत सोरेन बरहेट से लड़ेंगे चुनाव

JMM Candidates List. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए झामुमो ने देर रात 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

JHARKHAND ASSEMBLY ELECTIONS 2024
झामुमो नेता (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 3 hours ago

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. राज्य के मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन फिर एक बार बरहेट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं उनके भाई बसंत सोरेन दुमका से और पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय से झामुमो उम्मीदवार होंगी.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लिट्टीपाड़ा से अपने सिटिंग विधायक दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काटकर उनकी जगह हेमलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस बार बोरियो विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनें लोबिन हेम्ब्रम से मुकाबला करने के लिए धनंजय सोरेन को मैदान में उतारा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जारी 35 उम्मीदवारों में एक और नाम ऐसा है जिसकी वजह से इंडिया ब्लॉक में बिखराव या फिर दोस्ताना संघर्ष की स्थिति बन सकती है, वह है धनवार की सीट. इस सीट और सीपीआई माले ने पहले ही राजकुमार यादव को उम्मीदवार बना चुकी है और अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसी सीट से पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी को उम्मीदवार बनाया है, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होता है कि सीपीआई माले का इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी.

झामुमो ने जिन 35 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं वह इस प्रकार हैं

  1. राजमहल- एमटी राजा
  2. बोरियो- धनंजय सोरेन
  3. बरहेट- हेमंत सोरेन
  4. लिट्टीपाड़ा- हेमलाल मुर्मू
  5. महेशपुर- स्टीफन मरांडी
  6. शिकारीपाड़ा- आलोक सोरेन
  7. नाला- रविंद्रनाथ महतो
  8. दुमका- बसंत सोरेन
  9. मधुपुर- हफिजुल हसन
  10. सारठ- उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह
  11. गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन
  12. गिरिडीह- सुदिव्य कु सोनू
  13. डुमरी- बेबी देवी
  14. चंदनक्यारी- उमाकांत रजक
  15. टुंडी - मथुरा महतो
  16. बहरागोड़ा- समीर मोहंती
  17. घाटशिला- रामदास सोरेन
  18. पोटका- संजीब सरदार
  19. जुगसलाई- मंगल कालिंदी
  20. ईचागढ़- सविता महतो
  21. चाईबासा- दीपक बिरुआ
  22. मनोहरपुर- जगत मांझी
  23. मझगांव- निरल पूर्ति
  24. खरसावां- दशरथ गगराई
  25. तमाड़- विकास मुंडा
  26. तोरपा- सुदीप गुड़िया
  27. गुमला-भूषण तिर्की
  28. लातेहार- बैजनाथ राम
  29. गढ़वा- मिथिलेश ठाकुर
  30. जमुआ- केदार हाजरा
  31. भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
  32. सिमरिया- मनोज चंद्रा
  33. सिल्ली- अमित महतो
  34. बरकट्ठा- जानकी यादव
  35. धनवार - निजामुद्दीन अंसारी

रांची, बिशुनपुर सहित कई विधानसभा उम्मीदवार के नाम जानने के लिए करना होगा इंतजार

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें सरायकेला, रांची, विशुनपुर, जामा, गोमिया, सिसई और चक्रधरपुर विधानसभा के उम्मीदवारों के नाम होल्ड पर रखे गए हैं, इन विधान सभा क्षेत्रों में कौन सी पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार होगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.