रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है. इसमें रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह का नाम शामिल है. कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने वाली बैठक में राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शामिल थीं.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है उसमें बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से, दीपिका पांडे सिंह महगामा से और इसफान अंसारी को जामताड़ा से एक बार फिर मौका दिया गया है.
![Jharkhand Congress Candidate List](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/22-10-2024/22732145_list.jpg)
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मौजूद रहे सोनिया गांधी और राहुल गांधी
पहली लिस्ट जारी करने से पहले दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे. इनके अलावा इस बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस झारखंड अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद रहे.
आज की बैठक में झारखंड की 70% सीटों पर चर्चा हुई है।
— Congress (@INCIndia) October 21, 2024
खुशी की बात है कि इस बार हमारे गठबंधन में CPIM जुड़ा है। कल दोपहर तक झारखंड की सीटों के बारे में पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
जिन सीटों में रिविजिट की बात कही गई है, उनके बारे में हम सारी बातें कल तक शीर्ष नेतृत्व के सामने रख… pic.twitter.com/N2M6RFuED6
धनबाद, बोकारो और पाकुड़ सहित अन्य सीटों पर सस्पेंस
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं, हालांकि अब तक पाकुड़, बोकारो और धनबाद जैसे सीटों के अलवा अन्य पर भी उम्मीदवार के नाम जारी नहीं किए गए हैं.
ये भी पढ़ें:
Jharkhand Election 2024: दोस्ती-दुश्मनी कुछ नहीं, चुनाव जरूरी है साहब!