ETV Bharat / bharat

हेमंत सोरेन की सरकार जिहादी कल्याण की सरकार, झारखंड और हिमाचल की स्थिति एक जैसी : अनुराग ठाकुर - BJP Parivartan Yatra

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 2 hours ago

Updated : 8 minutes ago

Anurag Thakur in Palamu. भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पलामू पहुंचे अनुराग ठाकुर ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को जिहादी कल्याण सरकार दिया.

Anurag Thakur in Palamu
परिवर्तन यात्रा के दौरान अनुराग ठाकुर (ईटीवी भारत)

पलामू: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग ठाकुर ने झारखंड की हेमंत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अनुराग ठाकुर पलामू में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने पहुंचे थे. परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार लोक कल्याण की सरकार नहीं बल्कि जिहादी कल्याण की सरकार है, झारखंड और हिमाचल की स्थिति एक जैसी हो गई है. दोनों जगह लव जिहाद और लैंड जिहाद हो रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जनता को धोखा दे रही है. जनसंख्या परिवर्तन और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है.

पेपर लीक होने से नहीं रोक पाए तो बंद कर दिया इंटरनेट

अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड को भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है. शिबू सोरेन से लेकर हेमंत सोरेन तक ने झारखंड को लूटा है. झारखंड में सरकार प्रश्नपत्र लीक होने से नहीं रोक पाई तो इंटरनेट बंद कर दिया, ताकि अपनी नाकामी छुपा सके. वहीं उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान 17 युवकों की मौत हो गई है, इस मौत के लिए झारखंड सरकार जिम्मेदार है.

परिवर्तन यात्रा के दौरान अनुराग ठाकुर का संबोधन (ईटीवी भारत)

तिरुपति बालाजी में प्रसाद विवाद पर मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है, मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

भाजपा के कई नेता रहे मौजूद

बता दें कि अनुराग ठाकुर सबसे पहले पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊंटारी रोड में आयोजित सभा में शामिल हुए. उसके बाद उन्होंने हैदरनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पलामू सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने संबोधित किया. हुसैनाबाद में विनोद सिंह समेत कई नेताओं ने परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया.

यह भी पढ़ें:

कोल्हान में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2.87 लाख रिक्त पद भरने का होगा फैसला - BJP Parivartan Yatra

खूंटी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, परिवर्तन यात्रा को दिखाई हरी झंडी - Parivartan Yatra in Khunti

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अमित मंडल ने गिनाई हेमंत सरकार की नाकामियां - MLA Amit Mandal Visit to PAKUR

Last Updated : 8 minutes ago
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.