राजस्थान

rajasthan

सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी होली और धुलण्डी पर शुभकामनाएं

By

Published : Mar 17, 2022, 8:41 AM IST

सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को होली और धुलण्डी के पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं (CM Ashok Gehlot wishes on Holi) दी है. गहलोत ने कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ रंगों के त्योहार को मनाएं.

CM Ashok Gehlot wishes on Holi
सीएम अशोक गहलोत

जयपुर. देश भर में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है. सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को होली और धुलण्डी के पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं (CM Ashok Gehlot wishes on Holi) दी है. गहलोत ने कहा कि आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ रंगों के त्योहार को मनाएं.

बुराई पर अच्छाई की जीत: सीएम गहलोत ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्यौहार जीवन में हर्ष और उल्लास का प्रतीक है. यह अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को प्रगाढ करने का संकल्प लें, जिससे प्रदेश उन्नति के नए आयाम छू सके.

पढ़ें- होलिका दहन 2022 पर बनेंगे तीन शुभ योग, शत्रुओं पर विजय रोगों से मिलेगी मुक्ति

बता दें, होलिका दहन (Holika Dahan 2022) आज गुरुवार को किया जाएगा. जबकि कल शुक्रवार को धुलंडी का पर्व (Holi Celebration 2022) मनाया जाएगा. होली के दिन गुरु ग्रह की दृष्टि संबंध चंद्रमा से होने से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. इसके साथ ही वरिष्ठ और केदार योग भी बनेंगे. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलिका दहन पर ये तीन शुभ योग पहली बार बनने जा रहे हैं. होलिका दहन पर ग्रहों की स्थिति से शत्रुओं पर विजय और रोगों से मुक्ति मिलेगी.

जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर (Govinddev Ji Mandir Jaipur) में आज रात को 9.05 बजे होलिका दहन होगा. इस बार भद्रा का दोष होने के कारण होलिका दहन शाम की बजाय रात में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त: होलिका दहन (Holika Dahan 2022) इस साल गुरुवार, 17 मार्च 2022 को किया जाएगा. होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. ऐसे में लोगों को होलिका दहन की पूजा के लिए लगभग एक घंटे का ही समय मिलेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details