मध्य प्रदेश

madhya pradesh

ETV Bharat / state

बुरहानपुर: डिप्टी कलेक्टर और सहायक निगम आयुक्त के बीच का विवाद सुलझा, काम पर लौटे कर्मचारी

निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. पिछले दिनों डिप्टी कलेक्टर के द्वारा निगम सहायक आयुक्त को अपमानजनक शब्द कहने के बाद निगम कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे.

By

Published : Oct 9, 2019, 7:26 PM IST

Updated : Oct 9, 2019, 9:33 PM IST

डिप्टी कलेक्टर और निगम सहायक आयुक्त के बीच का विवाद सुलझा

बुरहानपुर। निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल खत्म हो गई है. डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह और सहायक नगर निगम आयुक्त सलीम खान के बीच विवाद के बाद कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त सलीम खान के साथ मिलकर हड़ताल शुरु कर दी थी. फिलहाल कलेक्टर राजेश कोल की समझाइश के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं.

डिप्टी कलेक्टर और निगम सहायक आयुक्त के बीच का विवाद सुलझा

गौरतलब है कि पिछले दिनों निगम सहायक आयुक्त सलीम खान ने डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह पर आरोप लगाया था, कि उन्होंन आपत्तिजनक शब्दों का इस्तमाल कर अपमान किया था. जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर नगर निगम कार्यलय में हड़ताल पर बैठ गए थे.

जानकारी लगते ही कलेक्टर राजेश कोल ने डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह और नगर निगम सहायक आयुक्त सलीम खान के बीच के विवाद को समझौता कर मामला सुलझा लिया है. कलेक्टर के चेंबर में ही डिप्टी कलेक्टर ने अपने व्यवहार के लिए सहायक आयुक्त सलीम खान से माफी मांगी. जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए है.

Last Updated : Oct 9, 2019, 9:33 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details