हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

हिमाचल पहुंचते ही पाटिल ने सत्ती पर साधा निशाना, अभद्र टिप्पणियां कर BJP प्रदेशाध्यक्ष ने की छवि खराब

रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की इस तरह के बयान देने की संस्कृति नहीं है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा हुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है. पाटिल ने कहा कि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस को काफी फायदा मिलेगा.

By

Published : Apr 22, 2019, 7:45 PM IST

रजनी पाटिल और सतपाल सत्ती

शिमलाः भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिपण्णी को लेकर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सत्ती पर जम कर निशाना साधा. पाटिल दिल्ली में सोमवार को सुरेश चंदेल को कांग्रेस में शामिल करने के बाद शिमला पहुंची, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि इस तरह के बयान और हरकतें कर सतपाल सत्ती ने अपनी छवि और मलीन की है.

रजनी पाटिल और सतपाल सत्ती

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस तरह के बयान देने की संस्कृति नहीं है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा हुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है. पाटिल ने कहा कि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस को काफी फायदा मिलेगा.

रजनी पाटिल ने कहा कि सुरेश चंदेल 30 साल से भाजपा से जुड़े थे, भाजपा में विद्यार्थी परिषद के समय से भाजपा से जुड़े थे, जो कि अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. पाटिल ने दावा किया है कि हिमाचल की चारों सीटें कांग्रेस जीत रही है. उन्होंने कहा कि देश मे परिवर्तन की लहर है और जो आम आदमी है वो मोदी सरकार के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि जो आम जनता में क्रोध है वो वोटों के जरिये पूरे देश में देखने को मिल रहा है.

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल

पाटिल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही स्टार प्रचार प्रचार के लिए आएंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की रैलियों का आयोजन भी हिमाचल में किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details