हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

क्या सरकारी खर्चे पर हो रहा है नड्डा का स्वागत, जानकारी दे सरकार: सुधीर शर्मा

By

Published : Nov 21, 2020, 4:43 PM IST

पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वो 20 नवंबर को चंडीगढ़ क्या करने गए, जबकि वो बिलासपुर जा रहे थे. क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को चंडीगढ़ से सरकारी हेलिकाप्टर में लाने के लिए ही वो मात्र चंडीगढ़ गए.

पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा
पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से पूछा है कि एक तरफ तो सरकार के पास दैनिक कार्यों के लिए भी पैसे नहीं हैं और लोन पर लोन लिए जा रहे हैं और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उड़नखटोले को ऐसे उड़ा रहे हैं जैसे मुफ्त में ही चल रहा है.

पूर्व कैबिनेट मंत्री और ऑल इंडिया कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि वो 20 नवंबर को चंडीगढ़ क्या करने गए, जबकि वो बिलासपुर जा रहे थे. क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को चंडीगढ़ से सरकारी हेलिकाप्टर में लाने के लिए ही वो मात्र चंडीगढ़ गए.

क्या मुख्यमंत्री इतने फ्री हैं कि वो सरकारी हेलिकॉप्टर में उड़कर 20 नवंबर को वो चंडीगढ़ में हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टण्डन से मिलते हैं और फिर अगले दिन यानी आज नड्डा को लेने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंच जाते हैं. क्या मुख्यमंत्री के पास कोई काम नहीं है, क्या अपने नाम की तरह मुख्यमंत्री को कहीं गलतफहमी तो नहीं हो गई है कि अब हिमाचल में राम राज्य आ गया है इसलिए मजे करो.

शर्मा ने कहा कि एक तरफ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश सरकार पर योजनाओं को जल्द पूरा ना करने का आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश के राजस्व मंत्री इसके लिए केन्द्र को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो तीसरी तरफ प्रदेश के मुखिया इन सब से दूर हेलिकाप्टर से ही नीचे नहीं आ रहे हैं.

उन्होंने प्रदेश सरकार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के बिलासपुर आगमन और उनके स्वागत पर हो रहे खर्चे को सार्वजनिक करने को कहा और पूछा कि क्या मुख्यमंत्री इस चौपर राइड का खर्चा खुद वहन करेंगें या भाजपा देगी या फिर सरकार?

ABOUT THE AUTHOR

...view details