हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

हमीरपुर के पीएन आजाद बने राष्ट्रीय सेपक टाकरा संघ के संयुक्त सचिव

राष्ट्रीय सेपक के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के पीएन आजाद को संयुक्त सचिव चुना गया. प्रदेश सेपक टाकरा संघ ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश को प्रतिनिधित्व देने का आभार प्रकट किया है. इससे प्रदेश में सेपक टाकरा खेल को बढ़ावा मिलेगा. एशियाई खलों में भारत 2006 से इस खेल में भाग ले रहा है, लेकिन पहली बार कोई पदक हाथ आया है.

By

Published : Nov 29, 2020, 6:48 PM IST

राष्ट्रीय सेपक के चुनाव
राष्ट्रीय सेपक के चुनाव

भोरंज/हमीरपुर:राष्ट्रीय सेपक के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के पीएन आजाद को संयुक्त सचिव चुना गया. इससे प्रदेश सेपक टाकरा संघ ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी है और हिमाचल प्रदेश को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देने का आभार प्रकट किया है. राष्ट्रीय सेपक टाकरा संघ के चुनाव एयरोसीटी दिल्ली में रविवार को संपन्न हुए.

यह सदस्य है शामिल

इसमें तेलेंगाना के डॉ एसआर प्रेम राज को अध्यक्ष, गोवा के चंद्रकांत कावलेकर, राजस्थान के टीके सिंह को उप अध्यक्ष, कर्नाटक के वीरगोवदा को महासचिव, उतराखंड के किशोर वशिष्ठ को कोषाध्यक्ष, बिहार के विजय कुमार शर्मा, ओडिशा के मनोज पटाखे, असम के विष्णु राम, छत्तीसगढ़ के डॉ. किरती सिसोदिया को उपाध्यक्ष, नेरश कुमार दिल्ली, होलसे खेरियो नागालैंड़, जी श्रीनिवासलू आंध्र प्रदेश व पीएन आजाद को संयुक्त सचिव चुना गया.

राष्ट्रीय सेपक टाकरा संघ

प्रदेश में सेपक टाकरा को मिलेगा बढ़ावा

इसके अलावा अरूनधती देया पश्चिम बंगाल, भूपेंद्र कुमार चंडीगढ़, एमके प्रेम कृश्णा केरला, अमृता पांडेय महाराष्ट्र लाल हलिमपुई मिजोरम, माहिनी एस. श्रीरीह उत्तर प्रदेश, विनूभाई देसाई गुजरात, सूरज देसाई गोवा, व नागेंद्र शर्मा उत्तराखंड़ को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

हिमाचल प्रदेश सेपक टाकरा संघ के महासचिव प्रदीप धीमान, कार्यालय सचिव हेमराज, कोशाध्यक्ष बीआर जसबाल, जगदीश ठाकुर, आनंद ठाकुर, मोनिका वत्स, कुलदीप नड्डा, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश को प्रतिनिधित्व देने का आभार प्रकट किया है. इससे प्रदेश में सेपक टाकरा खेल को बढ़ावा मिलेगा.

क्या हैसेपक टाकरा

सेपक टाकरा भारत का खेल है. यह खेल वॉलीबॉल, फुटबॉल और जिम्नास्टिक का मिक्सचर है. इस खेल को इंडोर हाल में 20 गुणा 44 के आकार की जगह में सिंथेटिक फाइबर की गेंद से इस खेल को खेला जाता है. यह खेल दो प्रकार से खेला जाता है.

पहला टीम इवेंट होता है, जिसमें 15 खिलाड़ी होते हैं. दूसरा रेगू इवेंट होता है, इसमें 5 खिलाड़ी इस खेल में शामिल होते हैं. एशियाई खलों में भारत 2006 से इस खेल में भाग ले रहा है, लेकिन पहली बार कोई पदक हाथ आया है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details