दिल्ली

delhi

चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर... कुछ ऐसा दिखा नजारा

By

Published : Aug 22, 2019, 9:43 PM IST

Updated : Sep 27, 2019, 10:22 PM IST

चंद्रयान-2 ने लगभग 2650 किमी की ऊंचाई से चांद की पहली तस्वीर भेजी है. इस तस्वीर में चांद की सतह पर मौजूद मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स भी नजर आ रहे हैं. देखें तस्वीर...

चंद्रयान-2 द्वारा ली गई चांद की पहली तस्वीर

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है. ये तस्वीर लूनर सतह से लगभग 2650 किमी की ऊंचाई से ली गई है. इस बात की जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने दी है.

@isro द्वारा किया गया ट्वीट

बता दें, 21 अगस्त को चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की यह तस्वीर ली थी. इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन (Mare Orientale basin) और अपोलो क्रेटर्स (Apollo Craters) को भी देखा जा सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले ISRO ने चार अगस्त को चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गईं पृथ्वी की तस्वीरें शेयर की थीं.

आपको बता दें, लैंडर-विक्रम छह सितंबर को चांद पर पहुंचेगा. अहम बात है कि अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश है, जिसने चंद्रमा पर अपना मिशन भेजा है.

पढ़ें:चंद्रयान-2 से कुछ ऐसा दिखा धरती का नजारा, ISRO ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के में स्थित मुख्यालय ने बताया कि चंद्रयान-2 के एलआई 4 कैमरा ने चंद्रमा की यह तस्वीर उसकी सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से 21 अगस्त को ली थी.

इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है. इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं.'

अंतरिक्ष एजेंसी ने चार अगस्त को चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था.

Last Updated : Sep 27, 2019, 10:22 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details