बिहार

bihar

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Aug 23, 2023, 8:35 PM IST

ETV Bharat / state

Chandrayaan-3 Landing: भारत माता के जयकारे से गूंज उठा श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र का सभागार

आज भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. पूरा देश आज गौर वन की महसूस कर रहा है. चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग का सभी आज सुबह से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही शाम 6:04 पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान तीन की सुरक्षित लैंडिंग हुई पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र का सभागार तालियों और भारत माता की जय की जयकारे से गूंज उठा.

Chandrayaan-3 Landing
Chandrayaan-3 Landing

चंद्रायन लैंडिंग के बाद श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में खुशियां मनाई गयीं.

पटना: राजधानी पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में आज बुधवार को चंद्रयान तीन की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया. काफी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक इसे देखने के लिए मौजूद थे. चंद्रयान-3 का लैंडर शाम 5:45 बजे जैसे ही चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए अपनी गति को धीमा करना शुरू किया, सभी की सांस थम गई. वे ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे की इस बार चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो जाए. जैसे ही सफलता पूर्वक लैंडिंग हुई सभागार में मौजूद लोग जश्न मनाने लगा.

इसे भी पढ़ेंःchandrayaan 3 : चंद्रमा पर लैंडिंग का पल अविस्मरणीय, विकसित भारत के शंखनाद का क्षण: प्रधानमंत्री मोदी

पूरे देश को गर्व महसूस करने का अवसर दियाः श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखने के बाद पिंकी तिवारी ने कहा कि यह बेहद ही गौरवान्वित करने वाला क्षण था. इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गर्व महसूस करने का अवसर दिया है इसके लिए वह इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत बधाई देती हैं. 10 वर्षीय बालक आदित्य कुमार ने कहा कि उन्होंने लाइव लैंडिंग को देखा और यह उन्हें बहुत अच्छा लगा. शुरू से ही उन्हें लग रहा था कि इस बार चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंडिंग करेगा और जब लैंडिंग हो गया है तो बहुत खुशी महसूस हो रही है. इसरो के साइंटिस्ट के लिए वह काफी प्राउड महसूस कर रहा था.

फिल्म से भी कम बजट में मिशन पूरा हुआः लाइव लैंडिंग को देखने के बाद युवती अंजली कुमारी ने कहा देश ने एक बहुत बड़ा इतिहास बनाया है. देश के नागरिकों को अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐसी उपलब्धि प्राप्त कर गर्व की अनुभूति करने का मौका दिया है. चंद्रयान टू अनसक्सेसफुल रहा था जिसके बाद इस मिशन से काफी उम्मीदें थी. वह इस उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को बधाई देंगी. यह उपलब्धि इसलिए भी है कि इस मिशन का जितना बजट है उतने से अधिक बजट में फिल्में बनती हैं, यह उपलब्धि वाकई काबिले तारीफ है. दुनिया को इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा.

इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई: छात्रा निशा सिंह ने कहा कि आज चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग को देख काफी गर्व महसूस हो रहा है. अब चंद्रमा की अच्छी-अच्छी तस्वीर निकाल कर सामने आएगी. अब तक नासा से तस्वीर सामने आई थी और अब दक्षिणी ध्रुव की तस्वीर जो निकलकर सामने आएंगे वह सिर्फ भारत के पास होगा जो दुनिया को देगा. आज वह काफी गर्व महसूस कर रही हैं. इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को वह बहुत बधाई देंगी.

चंद्रमा के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गयाः श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र के एजुकेशन ऑफिसर विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए चंद्रयान-3 के लाइव लैंडिंग के टेलीकास्ट की व्यवस्था केंद्र में की गई है. सुबह से ही अलग-अलग सेशन चल रहे थे. दोपहर के समय बच्चों को साइंस स्फीयर दिखाया गया जिसमें चंद्रमा के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया है. इस उपलब्धि से अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में खासकर चंद्रमा के बारे में कई नई जानकारियां सामने निकल कर आएंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details