national

सांकेतिक हड़ताल पर गए मनरेगाकर्मी, प्रभावित होंगी कई सरकारी योजनाएं, 22 जुलाई से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jul 19, 2024, 7:04 AM IST

MNREGA WORKERS
सांकेतिक हड़ताल पर बैठे मनरेगाकर्मी (ईटीवी भारत)

रांची: सेवा नियमितीकरण की मांग के साथ राज्यभर के मनरेगाकर्मी सांकेतिक हड़ताल पर हैं. मनरेगाकर्मियों ने वादा निभाओ, स्थाई करो अभियान के तहत सांकेतिक हड़ताल शुरू किया है. राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना पर बैठ कर अपना रोष जताया. झारखंड राज्य मनरेगाकर्मी संघ के अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने बताया कि विभाग और सरकार की ओर से हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों के माध्यम से मनरेगाकर्मियों को बरगलाने, धमकाने और एकता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सभी मनरेगाकर्मी इस बार आर पार की लड़ाई के मूड में हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details