गुरुग्रामः दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना पॉलिटिक्स पर बढ़ते विवाद पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. राव नरबीर सिंह ने कहा कि वे राज्य के पर्यावरण मंत्री हैं, इस नाते हर महीने उनके पास यमुना के पानी की रिपोर्ट आती है. सोनीपत के आखिरी गांव पल्ला में यमुना के पानी की जांच की जाती है. उस रिपोर्ट में पानी साफ होता है. इसके बाद ही यमुना दिल्ली में प्रवेश करती है.
चुनाव में भ्रम पैदा कर रहे हैं केजरीवालःमंत्री राव नरबीर सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव के दौरान भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं. मंत्री ने कहा कि सोनीपत के पल्ला और फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में यमुना पानी की जांच की जाती है. यमुना का पानी कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. इसलिए इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए.