झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में सर्दी का सितम जारी, जानिए लोगों को कब से मिलेगी राहत - झारखंड का मौसम

Weather of Jharkhand. झारखंड में लगातार सर्दी का सितम जारी है. हालांकि आने वाले कुछ समय में लोगों को इससे राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

Weather of Jharkhand
Weather of Jharkhand

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 28, 2024, 7:25 PM IST

रांची: झारखंड में सर्दी का सितम लगातार जारी है. गुमला, बोकारो, चतरा, रांची, लातेहार, देवघर, धनबाद, गोड्डा सहित ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. पिछले 24 घंटे में सबसे कम 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान गुमला जिले का रिकॉर्ड किया गया है. राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी देखा जा रहा है. राहत की बात यह है कि मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की जानकारी दी है. जाहिर है कि न्यूनतम तापमान के बढ़ने से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी.

गुमला रहा सबसे ठंडा:पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग जिलों से मिली जानकारी के अनुसार गुमला सबसे ठंडा रहा है, यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अन्य जिलों में बोकारो का न्यूनतम तापमान 8.6डिग्री सेल्सियस, चतरा का 8.2 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 7.1 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का 6.9 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का 7.7 डिग्री सेल्सियस,गोड्डा का 6.1 डिग्री सेल्सियस,हजारीबाग का 7.5 डिग्री सेल्सियस,जामताड़ा का 7.2 डिग्री सेल्सियस और खूंटी का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले 07 दिन कैसा रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज:मौसम केंद्र, रांची की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अगले सात दिनों मौसम शुष्क रहेगा. आसमान में कहीं-कहीं छिटपुर बादल रह सकते हैं. 31 जनवरी और 01 फरवरी को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार सुबह में कोहरे या धुंध के बाद मौसम साफ रहेगा.

रांची और आसपास के इलाके में भी सुबह कोहरा या धुंध बनने की संभावना बनी हुई है. 31 जनवरी और 01 फरवरी 2024 को रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना बन रही है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details