उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

लखनऊ में जोरदार बारिश और मुंबई-दिल्ली में खराब मौसम से कई फ्लाइटें रहीं लेट, लोग होते रहे परेशान - Weather affected flights

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Aug 5, 2024, 6:36 AM IST

खराब मौसम के कारण रविवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने और यहं से जाने वाली कई फ्लाइटें लेट रहीं. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रहीं प्रभावित.
खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रहीं प्रभावित. (Photo Credit; ETV Bharat)

लखनऊ : राजधानी में रविवार को कई बार जोरदार बारिश हुई. इसके अलावा मुंबई और दिल्ली में भी मौसम खराब रहा. इसका असर विमानों के संचालन पर भी देखने को मिला. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने व जाने वाली करीब 6 फ्लाइटें घंटों लेट रहीं. इससे लोगों को परेशान होना पड़ा.

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मशकट जाने वाली उड़ान सलम एयर की उड़ान अपने निर्धारित समय शाम 4ः50 बजे के बजाय 05ः57 बजे, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 07ः15 बजे के बजाय 08.05 उड़ानें भर सकीं. दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान 08ः55 के बजाय 12ः40 बजे उड़ान भर सका.

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट. (Photo Credit; ETV Bharat)

इसी प्रकार मुंबई जाने वाला आकाशा एयर का विमान 11ः35 के बजाय 12ः18 बजे, इंडिगो 12ः40 बजे के बजाय 01ः34 बजे, एयर इंडिया 2ः00 के बजाय 2ः50 बजे, गोवा के लिए फ्लाइट 02ः35 बजे के बजाय 03ः36, दिल्ली जाने वाला विस्तारा का विमान 03ः35 बजे के बजाय 04ः45 बजे, बेगलुरु जाने वाला इंडिगो का विमान 04ः30 बजे के बजाय 05ः53 बजे, चेन्नई जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 05ः50 बजे के बजाय 06ः46 बजे व हैदराबाद जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 06ः05 बजे के बजाय 07ः13 बजे उड़ान भर सका.

उड़ानों में देरी से यात्री हुए परेशान. (Photo Credit; ETV Bharat)

मुंबई की इंडिगो उड़ान देर शाम 9:35 बजे के बजाय करीब एक घंटा लेट 11:30 बजे, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद जाने वाली उड़ान 10:05 बजे के बजे रात करीब 11:05 बजे उड़ान भर सकी. इसी तरह मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 2:15 की बजाय 4:12, सलाम एयर की मस्कट से आने वाला विमान 4:00 बजे की बजाय 5:30, एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान 8:15 की बजाय 11:27, इंडिगो की बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली 15:55 के बजाय 16:56, इंडिगो की गोवा से लखनऊ आने वाला विमान 19:40 के बजाय 20:28, इंडिगो की मुंबई से लखनऊ आने वाला विमान 21:05 के बजे रात 12:03 बजे पहुंच सके. एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद से आने वाला विमान भी 21:35 की बजाय 23:03 के आसपास पहुंच सका.

यह भी पढ़ें :UP में तबादलों का दौर: 8 PPS-PCS के ट्रांसफर; अभय पांडेय कानपुर विकास प्राधिकरण के नए सचिव, एक हफ्ते में 40 अफसर बदले गए

ABOUT THE AUTHOR

...view details