दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

गणतंत्र दिवस की झांकियां अब लाल किले पर बनी आकर्षण का केंद्र, देखने उमड़ रही भीड़ - REPUBLIC DAY CELEBRATION 2025

गणतंत्र दिवस की झांकियां अब भारत पर्व के हिस्से के रूप में लाल किले पर प्रदर्शित. 31 जनवरी तक आयोजन

भारत पर्व में गणतंत्र दिवस की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
भारत पर्व में गणतंत्र दिवस की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jan 27, 2025, 1:51 PM IST

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2025 की परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गई भव्य झांकियां अब भारत पर्व के हिस्से के रूप में लाल किले पर प्रदर्शित की गई हैं. यह आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. जहां लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर इन झांकियों को देख रहे हैं. यहां भारत पर्व में उन झांकियां को भी शामिल किया गया है जिन्हें कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान प्रदर्शन का मौका नहीं मिला.

16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झाकियों का प्रदर्शन :कर्तव्य पथ पर इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई थीं. जिन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर और प्रगति को दर्शाया. भारत पर्व में इन झांकियों को करीब से देखने का मौका लोगों को मिल रहा है. लोग उत्साह के साथ लाल किले पर मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म की ओर से आयोजित भारत पर्व में झांकियां को करीब से देख रहे हैं साथ ही उनके साथ तस्वीर भी ले रहे हैं.

16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झाकियों का प्रदर्शन (ETV BHARAT)

लोगों के उत्सुकता का केंद्र बनी झांकियां :भारत पर्व में कर्तव्य पथ की झांकियों के अलावा उन झांकियों को भी प्रदर्शित किया गया है, जिन्हें परेड में शामिल नहीं किया गया था. यह पहल दर्शकों को देश की सांस्कृतिक और तकनीकी प्रगति को करीब से समझने का अवसर दे रही है. ऐसे में बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को भी इन झांकियां को दिखाने के लिए लेकर पहुंच रहे हैं जिससे कि बच्चे उन झांकियां को देखकर देश की विविधता को समझ सकें.

लोगों के उत्सुकता का केंद्र बनी झांकियां (ETV BHARAT)

भारत पर्व में प्रदर्शित की गईं प्रमुख झांकियां:

  • मध्य प्रदेश: प्रोजेक्ट चीता और कुनो राष्ट्रीय उद्यान.
  • उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर अयोध्या और सांस्कृतिक धरोहर.
  • गुजरात: मोढेरा का सूर्य मंदिर और नवीकरणीय ऊर्जा.
  • कर्नाटक: हम्पी की धरोहर.
  • तमिलनाडु: चोल साम्राज्य की भव्यता.
  • जम्मू-कश्मीर: कश्मीर की कला और शिल्प.
  • महाराष्ट्र: वर्ली चित्रकला और मराठा इतिहास.

केंद्रीय मंत्रालयों की प्रदर्शित की गई झांकियां:

  • रक्षा मंत्रालय: भारतीय सेना और वायुसेना की ताकत.
  • पर्यटन मंत्रालय: भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल.
  • आयुष मंत्रालय: योग और आयुर्वेद.
  • इसरो: गगनयान और चंद्रयान-3

झांकियां के साथ तस्वीर लेना लोगों की प्राथमिकता :भारत पर्व में आने वाले लोग झांकियों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और उनके पीछे की कहानियों को जानने में भी रुचि दिखा रहे हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग इन झांकियों को देखकर गर्व और उत्साह महसूस कर रहे हैं. भारत पर्व का उद्देश्य देशवासियों को भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिक उपलब्धियों से जोड़ना है. झांकियों के माध्यम से यह आयोजन देश की विविधता और एकता का संदेश दे रहा है. लाल किले पर आयोजित यह प्रदर्शनी 31 जनवरी तक चलेगी. देश की समृद्ध संस्कृति और प्रगति को करीब से देखने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.

लोगों के उत्सुकता का केंद्र बनी झांकियां (ETV BHARAT)

ये भी पढ़ें :

गोवा की गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखी कावी कला की झलक, जानें और क्या था खास

76वां गणतंत्र दिवस: दुनिया ने देखी भारत की ताकत और सांस्कृतिक विरासत की झलक

76वें गणतंत्र दिवस समारोह में पीएम मोदी ने पहनी रंग-बिरंगी पगड़ी, लोगों को दी शुभकामनाएं


ABOUT THE AUTHOR

...view details