झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

मुखबिर ही निकला नशे का सौदागर, पुलिस को गुमराह कर बेचता था ड्रग्स - POLICE INFORMER TURNED DRUG DEALER

रांची में पुलिस ने 4 ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि पुलिस का मुखबिर ही ड्रग डीलर निकला.

Police informer turned drug dealer
रांची में पुलिस ने 4 ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया (Etv Bharat)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 29, 2025, 8:39 PM IST

रांचीःराजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है. ब्राऊन शुगर के 04 तस्करों को गिरफ्तार किया है. नशे के सौदागरों के पास से साढ़े सत्रह ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है.

रांची में पुलिस ने 4 ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया (Etv Bharat)

गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन शर्मा उर्फ शेरा, शैलेश कुमार उर्फ गांधी, रजनीश कुमार सिंह और रितेश कुमार शामिल हैं. शेरा और शैलेश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और कई बार जेल भी जा चुके हैं. मगर जेल से निकलने के बाद फिर इसी काले धंधे में लिप्त हो जाते थे.

बता दें कि शैलेश कुमार पिछली बार जब जेल से बाहर आया तो उसने पुलिस से कांटेक्ट किया और किसी भी प्रकार के नशे के धंधे से दूर रहने का वादा किया. इसके साथ ही पुलिस वालों का भरोसा जीतने के लिए शैलेश ने कई नशे के सौदागरों की गिरफ्तारी भी करवाई और फिर खुद ही नशे के काले कारोबार में लिप्त हो गया. जिसके बाद पुलिस को इस पूरे गोरखधंधे की जानकारी मिली तो शैलेश उर्फ गांधी के साथ उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया.

वहीं, सिटी एसपी रांची राजकुमार मेहता ने बताया कि ये नशे के सौदागर बिहार के सासाराम से ब्राऊन शुगर लाते थे. इसमें सासाराम के रूबी उर्फ भाभी, पिंटू और रांची के अनिमेष का नाम सामने आया है जो ब्राऊन शुगर की सप्लाई करते हैं, इनकी तलाश पुलिस कर रही है. नशे के खिलाफ जारी अभियान में फिलहाल बड़े खिलाड़ी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details