झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोगों को मिल सकती है थोड़ी राहत, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - JHARKHAND WEATHER REPORT

झारखंड में ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

Jharkhand Weather Report
प्रतीकात्मक तस्वीर (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 11, 2025, 4:00 AM IST

रांची: झारखंड कड़ाके की ठंड के चपेट में है. राज्य में शुक्रवार को सबसे कम तापमान गुमला जिले का रिकॉर्ड किया गया. जहां पारा 03 ℃ तक नीचे गिर गया. चतरा जिले में भी न्यूनतम तापमान 4.4 ℃ रिकॉर्ड किया गया है.

झारखंड में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में 27.6℃ रिकॉर्ड किया गया. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 11 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक राज्य के कई इलाकों में सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध से होगी. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना है. आसमान में बादल बनने की वजह से कल से तापमान में बढ़ोतरी होगी और कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान(℃ में)
रांची 23 7.0
जमशेदपुर 25.2 9.4
डाल्टनगंज 23.8 6.6
बोकारो 22.1 7.5
देवघर 22.3 7.0
धनबाद 21.2 6.5
गढ़वा 22.4 6.0
गोड्डा 22.3 10.2
गुमला 24.1 3.0
हजारीबाग 17.6 6.2
जामताड़ा 21.9 8.0
खूंटी 25 .2 6.7
लातेहार 24.4 10.3
लोहरदगा 24.8 6.0
पाकुड़ 23.4 8.4
रामगढ़ 23.1 6.0
सिमडेगा 25.3 6.9
सरायकेला खरसावां 27.6 10.1
सरायकेला 29.5 11.9



आने वाले दिनों में, कैसा रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज

मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के कई जिलों में 11, 12, 13 और 14 जनवरी जनवरी 2025 की सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे या धुंध के साथ होगी. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल बनने की संभावना व्यक्त की गई है. 15 और 16 जनवरी को दिन की शुरुआत हल्के दर्जे की कोहरे से होगी उसके बाद आसमान मुख्यत साफ रहेगा. 11 जनवरी को रांची और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

ये भी पढ़ें:

ठंड को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

शीतलहर की चपेट में झारखंड, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की डॉक्टरों ने दी सलाह

ABOUT THE AUTHOR

...view details