रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा अब कभी भी हो सकती है. इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. चुनाव प्रचार के साथ साथ टिकटों के लिए भी सरगर्मी बढ़ गई है. रांची विधानसभा सीट की बात करें तो अब तक यह बीजेपी की दबदबे वाली सीट मानी जाती है. इस सीट पर क्या किस पार्टी से कौन हो सकता है उम्मीदवार और बीजेपी-झामुमो में कितनी टक्कर होगी इस रिपोर्ट में जानिए.
रांची विधानसभा सीट बीजेपी के दबदबे वाली सीट मानी जाती है. हालांकि पिछली बार झामुमो ने कड़ी चुनौती दी थी. 2024 विधानसभा चुनाव के लिए भी दोनों पार्टियों ने तैयारी की है. एक तरफ जहां चर्चा चल रही है कि झामुमो रांची विधानसभा सीट से अपने राज्यसभा सांसद महुआ माजी को उतार सकता है. हालांकि इस सीट पर कांग्रेस भी दावा कर रही है और महागठबंधन में अभी ये भी तय नहीं हुआ है कि रांची सीट झामुमो को मिलेगी या फिर फिर कांग्रेस के खाते में.
बीजेपी की सेफ सीट मानी जाती है रांची
रांची विधानसभा सीट बीजेपी के लिए सेफ मानी जाती है. मौजूदा विधायक सीपी सिंह यहां से 1996 के ही लगातार जीतते आ रहे हैं. हालांकि पिछली बार महुआ माजी ने उन्हें अच्छी चुनौती दी थी, फिर भी सीपी सिंह ने पांच हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी. यही वजह है कि इस बार बीजेपी इस सीट के लिए काफी सोच विचार कर रही है. सीपी सिंह यहां से 6 बार के विधायक हैं तो उनकी पूरे इलाके में मजबूत पकड़ है, लेकिन दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी को चुनौती का सामना करना पड़ेगा. इसलिए बीजेपी मौजूदा विधायक सीपी सिंह को टिकट नहीं देगी.
रांची विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम
2019 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम | ||
प्रत्याशी के नाम | पार्टी | प्राप्त मत |
सीपी सिंह | भाजपा | 79,646 |
महुआ माजी | जेएमएम | 73,742 |
पवन कुमार शर्मा | निर्दलीय | 6,479 |
2014 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम | ||
प्रत्याशी के नाम | पार्टी | प्राप्त मत |
सीपी सिंह | भाजपा | 95,760 |
महुआ माजी | जेएमएम | 36,897 |
सुरेंद्र सिंह | कांग्रेस | 7,635 |
2009 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम | ||
प्रत्याशी के नाम | पार्टी | प्राप्त मत |
सीपी सिंह | भाजपा | 66161 |
प्रदीप तुलस्यान | कांग्रेस | 39,050 |
मो. शर्फुद्दीन | झामुमो | 5,174 |
2005 में रांची विधानसभा चुनाव परिणाम | ||
सीपी सिंह | भाजपा | 74239 |
गोपाल साहू | कांग्रेस | 48,119 |
कृष्णा यादव | राजद | 11,370 |