झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

Jharkhand Election 2024: लालू और तेजस्वी होंगे आरजेडी के स्टार प्रचारक, चुनाव आयोग को भेजी गई 40 नेताओं की लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है. इसमें लालू यादव समेत 40 नेता शामिल हैं.

jharkhand-assembly-election-rjd-star-campaigner-list-released-ranchi
झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव (ईटीवी भारत)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 5 hours ago

रांची: राष्ट्रीय जनता दल ने आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है. इस सूची में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं.

इस बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है और प्रचार के लिए अनुमति पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. कैलाश यादव ने कहा कि राजद झारखंड में बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है और हमारा दावा है कि उसके सभी प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे.

स्टार प्रचारक की सूची इस प्रकार है

  1. लालू प्रसाद यादव
  2. तेजस्वी प्रसाद यादव
  3. अब्दुल बारी सिद्दीकी
  4. मो.अली अशरफ फातमी
  5. तेजप्रताप यादव
  6. डॉ.रामानंद यादव
  7. जयप्रकाश नारायण यादव
  8. भोला यादव
  9. ललित कुमार यादव
  10. प्रो.चंद्रशेखर
  11. अर्जुन राय
  12. रितु जायसवाल
  13. आलोक कुमार मेहता
  14. भूदेव चौधरी
  15. डॉ रामचंद्र पूर्वे
  16. अभय कुशवाहा
  17. शिवचंद्र राम
  18. जितेन्द्र कु राय
  19. संजय कु गुप्ता
  20. कांति सिंह
  21. जावेद इकबाल अंसारी
  22. उदय नारायण चौधरी
  23. स्वीटी सीमा हेंब्रम
  24. तनवीर हसन
  25. फैयाज अहमद
  26. कारी सोहेब
  27. शक्ति सिंह यादव
  28. समीर कुमार महासेठ
  29. मो.महबूब अली कैसर
  30. सत्यानंद भोक्ता
  31. गौतम सागर राणा
  32. अभय कुमार सिंह
  33. रंजन कु यादव
  34. गिरधारी गोप
  35. अनीता यादव
  36. जमीरुद्दीन अंसारी
  37. कुमार सर्वजीत
  38. ममता भुइयां
  39. आबिद अली
  40. रानी कुमारी

झारखंड में 6 सीट पर चुनाव लड़ेगा राजद

ABOUT THE AUTHOR

...view details