हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

हिमाचल में BJP ने रखा 16 लाख मेंबर बनाने का लक्ष्य, सुंदरनगर में भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला का आयोजन - Himachal BJP Membership Campaign

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Aug 22, 2024, 8:51 PM IST

Updated : Aug 22, 2024, 9:18 PM IST

Himachal BJP targets to make 16 lakh members in State: मंडी जिले के सुंदरनगर में बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया. इस दौरान भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा. पढ़िए पूरी खबर...

सुंदरनगर में भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला
सुंदरनगर में भाजपा सदस्यता अभियान पर कार्यशाला (Etv Bharat)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीब बिंदल (Etv Bharat)

मंडी: हिमाचल प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंडी जिला के सुंदरनगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे. कार्यशाला में प्रतीक चिन्ह एवं मिस्ड कॉल नंबर लॉच कर सदस्यता अभियान से जुड़ी आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई.

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा, "हिमाचल में भाजपा ने 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लॉन्च किया गया है. यह नंबर 1 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्यता लेने के बाद शुरू किया जाएगा. शिमला से 2 सितंबर को प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा लॉन्च किया जाएगा. 3 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 4 सितंबर को मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान लॉन्च होगा".

राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भाजपा का 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है. सभी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे. जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगी, वही सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेगा. भाजपा द्वारा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलेगा. 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा. उन्होंने कहां की यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है.

वहीं, राजीव बिंदल ने सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश टोली की घोषणा की, जिसमें अभियान के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा होंगे. इस टोली के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव सुमित शर्मा, राजेश ठाकुर और मुनीश चौहान होंगे.

रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को दी अभियान की जानकारी:कार्यशाला के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है. क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है. उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व 1 सितंबर से शुरू होगा, लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है. यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें. यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:कांग्रेस का आरोप, "बिक रहा है देश, दो गुजराती बेच रहे और 2 खरीद रहे"

Last Updated : Aug 22, 2024, 9:18 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details