पंचकूला:हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2025 की सरगर्मी लगातार तेजी पकड़ रही है. इस दिशा में अब हरियाणा भाजपा की ओर से चुनाव के लिए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है. सभी जिलों में निकाय के सभी सीटों के लिए इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं.
दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते दिनों आयोजित भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग के बाद कहा था कि नगर निगम और नगर परिषद के सीधे चुनाव भाजपा पार्टी चिन्ह (सिंबल) पर लड़ेगी.
नगर निगम के लिए ये बनाए गए हैं इंचार्जः
फरीदाबाद सीट पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, गुरुग्राम सीट पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, गुरुग्राम की मानेसर सीट पर पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, हिसार सीट पर पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, करनाल सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पानीपत सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, रोहतक सीट पर एडवोकेट वेदपाल, यमुनानगर सीट पर पूर्व सांसद संजय भाटिया को इंचार्ज नियुक्त किया गया है.
म्युनिसिपल काउंसिल में इन्हें लगाया इंचार्ज: म्युनिसिपल काउंसिल में अंबाला सदर सीट पर अशोक गुर्जर, गुरुग्राम की पटौदी जटौली सीट पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, सिरसा सीट पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट पर पूर्व मंत्री असीम गोयल को इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
हरियाणा निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने इंचार्ज नियुक्त किए (Etv Bharat)
म्युनिसिपल कमेटी चुनाव: अंबाला की बराड़ा सीट पर मदन चौहान, भिवानी की भवानी खेड़ा सीट पर पूर्व मंत्री जेपी दलाल, सिवानी सीट पर वेद फूलन, लोहारू सीट पर चेयरमैन देव कुमार शर्मा, फतेहाबाद की जाखल मंडी सीट पर पूर्व मंत्री विशंभर वाल्मीकि, गुरुग्राम की फारूक नगर सीट पर पूर्व मंत्री डॉ. पवन सैनी, हिसार की नारनौंद सीट पर चेयरमैन धूमल सिंह किरमच, आदमपुर सीट पर चेयरमैन अमरपाल राणा, झज्जर की बेरी सीट पर शंकर धूपड़, जींद की जुलाना सीट पर राजकुमार कटारिया, कैथल की पुंडरी सीट पर विजय पाल सिंह एडवोकेट, कलायत सीट पर भारत भूषण जुयाल, कैथल की ही सिवान सीट से चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, करनाल की इंद्री सीट से रोजी मलिक आनंद, नीलोखेड़ी सीट से अमरनाथ सौदा, महेंद्रगढ़ की कनीना सीट से पूर्व मंत्री संजय सिंह, अटेली मंडी सीट से महेश चौहान, मेवात की तौरू सीट से गोपाल शर्मा, पलवल की हथीन सीट से समय सिंह भाटी, रोहतक की कलानौर सीट से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जराटा, सोनीपत की खरखोदा सीट से हुकम सिंह भाटी, यमुनानगर की रादौर सीट से नीता खेरा को इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंप गई है.
म्युनिसिपल नगर निगम (उपचुनाव मेयर): सोनीपत सीट से जवाहर सैनी, अंबाला सीट से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को इंचार्ज लगाया गया है. जबकि म्युनिसिपल काउंसिल चेयरमैन चुनाव के लिए गुरुग्राम की सुहाना सीट से चेयरमैन कर्मवीर सैनी और म्युनिसिपल कमेटी चेयरमेन चुनाव के लिए करनाल की असंध सीट से चेयरमैन निर्मल बैरागी और कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद की सीट से बंतो कटारिया को बतौर इंचार्ज नियुक्त किया गया है.