दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

Delhi News - Delhi News Today Live : दिल्ली न्यूज़ Thu Sep 26 2024 ताजा समाचार

By Delhi Live News Desk

Published : Sep 26, 2024, 7:25 AM IST

Updated : Sep 26, 2024, 10:48 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)

10:45 PM, 26 Sep 2024 (IST)

1100 पेड़ों की कटाई का मामला: सौरभ भारद्वाज ने कहा- LG साहब के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमा - Trees Cut Issue In Delhi

1100 TREES CUTTING CASE: दिल्ली के रिज एरिया में पेड़ काटने का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. दूसरी ओर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज लगातार पेड़ काटने के मामले को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल पर निशाना साध रहे हैं. | Read More

ETV Bharat Live Updates - 1100 TREES FELLING CASE

10:42 PM, 26 Sep 2024 (IST)

LG ने मेयर के चुनाव टालने के फैसले को पलटा, MCD कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट, चुनाव टला - MCD standing committee election

MCD standing committee election: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एमसीडी कमिश्नर को स्थायी समिति के छठे सदस्य के चुनाव के संचालन की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि यदि मेयर अनुपलब्ध है या बैठक की अध्यक्षता करने से इनकार करती है, तो चुनाव का संचालन के लिए डिप्टी मेयर से बैठक की अध्यक्षता करने का अनुरोध किया जा सकता है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - MCD STANDING COMMITTEE ELECTION

10:23 PM, 26 Sep 2024 (IST)

डूसू चुनाव 2024: 200 से ज्यादा बूथों पर सुबह साढ़े 8 बजे से मतदान, वोट डालने के लिए लगेगा ये डॉक्युमेंट - DUSU ELECTION 2024

DUSU ELECTION 2024: डूसू चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. इस बार के चुनाव में एक लाख 40 हजार मतदाता 200 से अधिक बूथों पर मतदान करेंगे. इस बारे में रामजस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अजय अरोड़ा ने जानकारी दी. पढ़ें पूरी खबर.. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI UNIVERSITY

10:09 PM, 26 Sep 2024 (IST)

नोएडा: कंपनी का डाटा निकालकर मैनेजर ने किया 20 करोड़ का धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज - NOIDA FRAUD CASE

NOIDA FRAUD, NOIDA CRIME: नोएडा पुलिस ने एक कंपनी के मैनेजर के खिलाफ 20 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया है. कंपनी के पीआर हेड ने सेक्टर 58 थाने में मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - NOIDA FRAUD CASE

10:07 PM, 26 Sep 2024 (IST)

DERC के प्रोटेम सदस्य बने राम नरेश सिंह और सुरेंद्र बब्बर, CM आतिशी ने कहा- पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाएंगे - protem members of DERC

Protem members of DERC: दिल्ली में गुरुवार को राम नरेश सिंह और सुरेंद्र बब्बर को डीईआरसी का प्रोटेम सदस्य नियुक्त किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि यह नियुक्ति पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI CM ATISHI

08:52 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिसंबर तक दिल्ली की सड़कों से हटाई जाएंगी 394 बसें, जानिए क्या है 'सरकार' का प्लान - 394 buses to be removed from Delhi

394 buses to be removed from Delhi: दिल्ली सरकार प्रदूषण से बचाव के लिए पुरानी बसों को हटाने में जुट गई है. परिवहन मंत्री ने कहा है कि दिसंबर 2025 तक दिल्ली के बेड़े में 10 हजार बसें होंगी. आइए जानते हैं क्या है बसों को लेकर वर्तमान स्थिति व अन्य बातें.. | Read More

ETV Bharat Live Updates - MINISTER KAILASH GAHLOT

08:18 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली के अंबेडकर नगर अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का हुआ उद्घाटन, विधायक ने एलजी से की ये सिफारिश - Ambedkar Nagar Hospital delhi

OT inaugurated in Ambedkar Nagar Hospital: राजधानी के अंबेडकर नगर अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि इससे और अधिक संख्या में मरीजों को इलाज मिल पाएगा. पढ़ें पूरी खबर.. | Read More

ETV Bharat Live Updates - AMBEDKAR NAGAR HOSPITAL DELHI

08:16 PM, 26 Sep 2024 (IST)

गाजियाबाद के होटल में सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड, 18 लड़के-लड़कियां मुंह छिपाते नजर आए - Sex Racket In Hotel

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पुलिस ने होटलों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान होटल के अंदर पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में कुल मिलाकर 18 पुरुष और महिलाएं मिली हैं. | Read More

ETV Bharat Live Updates - GHAZIABAD POLICE RAIDED HOTELS

08:14 PM, 26 Sep 2024 (IST)

1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर हुआ महंगा, जानिए क्या हैं नया टोल टैक्स रेट - Yamuna Express Way Toll Tax Rate

Yamuna Expressway new toll tax: यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बैठक में 1 अक्टूबर से टोल की दरें बढ़ाने का फैसला किया गया है. इसमें औसतन 4 से 5 फीसदी का इजाफा किया गया है. इसके साथ ही यमुना प्राधिकरण से प्रभावित 30 हजार किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा भी दिया जा सकेगा. | Read More

ETV Bharat Live Updates - यमुना एक्सप्रेसवे टोल टैक्स

06:58 PM, 26 Sep 2024 (IST)

'आपने तो बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी', स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर साधा निशाना - Swati Maliwal targeted Kejriwal

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी. | Read More

ETV Bharat Live Updates - SWATI MALIWAL

06:29 PM, 26 Sep 2024 (IST)

वोटिंग होगी, लेकिन वोटों की गिनती नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने डूसू इलेक्शन के रिजल्ट पर लगाई रोक, जानें क्यों - HIGH COURT ON DUSU ELECTION 2024

HIGH COURT ON DUSU ELECTION 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर की गई गंदगी साफ नहीं हो जाती, तब तक मतगणना नहीं होगी. साथ ही बुद्धिस्ट शिक्षण विभाग में चुनाव पर भी विश्वविद्यालय से फैसला लेने को कहा है. पढ़ें पूरी खबर.. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI HIGH COURT

06:07 PM, 26 Sep 2024 (IST)

गाजियाबाद में स्कूली वैन में 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार - Girl Molested Case

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्कूल वैन में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - GIRL MOLESTED IN SCHOOL VAN

05:30 PM, 26 Sep 2024 (IST)

मूक बधिरों की आवाज बनेगी 'सिग्निफाई' डिवाइस, साइन लैंग्वेज को ऑडियो में बदलता है यह उपकरण - UP International Trade Show

UP International Trade Show 2024: इंजीनियरिंग के छात्र हर्ष चौहान ने एक उपकरण 'सिग्निफाई' का आविष्कार किया है, जो मूक और सामान्य लोगों के बीच की खाई को पाटने में मदद कर सकता है. इस उपकरण के माध्यम से, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके सांकेतिक भाषा को पाठ और आवाज़ में परिवर्तित किया जा सकता है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - SIGNIFY DEVICE

05:19 PM, 26 Sep 2024 (IST)

महिला पहलवानों शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस - Brij bhusan sharan singh

Brij Bhusan Sharan Singh: दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोप तय करने के आदेश की चुनौती दी है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI HIGH COURT BRIJBHUSHAN SHARAN SINGH

05:17 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली के स्वरूप नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियों का किया गया रेस्क्यू - Delhi Police On Sex Racket

दिल्ली पुलिस और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीन लड़कियों का रेस्क्यू किया. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI PROSTITUTION RACKET BUSTED

04:41 PM, 26 Sep 2024 (IST)

डीयू प्रशासन पर NSUI ने डूसू चुनाव में ABVP और BJP से जुड़े शिक्षकों को ड्यूटी देने का लगाया आरोप - DUSU ELECTION 2024

Delhi University Student Union Election: एनएसयूआई ने एबीवीपी और बीजेपी से जुड़े शिक्षकों को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ड्यूटी लगाने का आरोप लगाया है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI UNIVERSITY ADMINISTRATION

04:14 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली की बसों में दोबारा बहाल होंगे 10 हजार बस मार्शल, विधानसभा में प्रस्ताव पारित - reinstatement of bus marshals delhi

Reinstatement of Bus Marshals in Delhi: दिल्ली की बसों में बस मार्शलों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है. गुरुवार को इससे संबंधित प्रस्ताव विधानसभा में पारित हो गया. इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. | Read More

ETV Bharat Live Updates - SAURABH BHARDWAJ

03:54 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली विधानसभा में 1 नंबर से 41वें नंबर पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या है मामला - kejriwal Delhi Assembly Seat NUMBER

Arvind kejriwal Allotted seat in Delhi assembly: दिल्ली विधानसभा में पहले पायदान के नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब विधानसभा में 41वें नंबर की सीट पर बैठेंगे. | Read More

ETV Bharat Live Updates - केजरीवाल विधानसभा सीट आवंटित

03:38 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में बॉन्ड पॉलिसी को लेकर छात्र बोले- यहां नहीं थी जरूरत, बताई वजह - DELHI MEDICAL COLLEGES BOND POLICY

Delhi Medical Students, Medical Colleges IN Delhi: दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को दिल्ली में एक साल की सेवा देनी होगी. छात्रों को दाखिला के दौरान 15-20 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा. इस बॉन्ड पॉलिसी को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने क्या कहा, जानिए... | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI MEDICAL COLLEGE BOND POLICY

03:24 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली के ख्याला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार - Police Encounter In Delhi

दिल्ली के ख्याला इलाके में गुरुवार को दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस बदमाशों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - ENCOUNTER WITH POLICE AND CRIMINALS

03:20 PM, 26 Sep 2024 (IST)

MCD स्थायी समिति चुनाव: सदन में मोबाइल न ले जाने की बात पर AAP पार्षदों का हंगामा - mcd standing committee election

MCD standing committee election: एमसीडी स्थाई समिती के सदस्य का चुनाव गुरुवार को हो रहा है. इस दौरान AAP पार्षदों ने सदन में मोबाइल न ले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. इसके बाद मेयर ने अधिकारियों को बिना किसी फिजिकल चेकिंग के सभी पार्षदों को सदन में दाखिल कराने का निर्देश दिया. | Read More

ETV Bharat Live Updates - MUNICIPAL CORPORATION OF DELHI

02:59 PM, 26 Sep 2024 (IST)

IP University के पैरा-मेडिकल कोर्सेज में एडम‍िशन का एक और मौका, जानें अंतिम तिथि - admission for ip University

Admission For IP University: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में पैरा-मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 27 सितंबर तक काउंसलिंग होगी. काउंसलिंग का परिणाम 30 सितंबर को आएगा. सीट आवंटन के उपरांत पार्ट अकादमिक फीस 3 अक्टूबर तक जमा करनी है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - IP UNIVERSITY PARAMEDICAL COURSES

01:49 PM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली के महिपालपुर में महज 4 मिनट में चोर ले उड़े 25 लाख के मोबाइल...देखें तस्वीर - Mobile worth Rs 25 lakh stolen

MahipalPur Mobile Theft Case: दुकान मालिक विवेक ने बताया कि चोरी होने के कारण वो पूरी तरह से कंगाल हो गया है, उम्मीद अब दिल्ली पुलिस से लगाई जा रही है कि सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर साफ होने के बाद दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़ ले. दिल्ली पुलिस मामले में जांच कर रही है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - THEFT IN MOBILE SHOWROOM MAHIPALPUR

11:50 AM, 26 Sep 2024 (IST)

विधानसभा सत्र में हम जनता के मुद्दे उठाएंगे और सरकार से इसका जवाब मांगेंगे: विजेंद्र गुप्ता - Delhi Assembly Session

दिल्ली विधानसभा का दो दिन का सत्र आज से शुरू हो गया है. आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद ये सत्र बुलाया गया है. इस सत्र को लेकर विपक्ष की मांग है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर बहस हो. विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आतिशी डमी सीएम हैं. हम अपनी जायज मांगें उनके समक्ष रखेंगे. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI ASSEMBLY OPPOSITION LEADER

11:19 AM, 26 Sep 2024 (IST)

MCD स्थायी समिति के एक सदस्य का चुनाव आज, जानें AAP-BJP में कौन किस पर भारी? - MCD Member Election

MCD Member Election: दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के एक सदस्य के चुनाव के लिए आज दोपहर वोटिंग होनी है. बीजेपी सांसद कमलजीत सेहरावत के सांसद बनने के बाद स्थाई समिति का एक सदस्य का पद खाली हो गया था. इस पद को भरने के लिए आज चुनाव हो रहा है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - MCD MEMBER ELECTION

10:19 AM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली बीजेपी ने 70 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट - BJP APPOINT 70 IN CHARGES IN DELHI

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी की नई सूची जारी की है. वीरेंद्र सचदेवा ने आशा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त प्रभारी पार्टी सदस्यता अभियान से लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं प्रचार तक संगठन के दिए गए सभी कामों को ईमानदारी पूर्वक करेंगे. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI BJP

10:02 AM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए - Delhi NCR Weather

DELHI MAUSAM UPDATE: दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है. | Read More

ETV Bharat Live Updates - DELHI MAUSAM UPDATE

06:20 AM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्ली में अभी लागू रहेगी पुरानी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानें सब - Old EV policy to be extended delhi

Delhi government to extend old EV policy: दिल्ली सरकार पुरानी ईवी पॉलिसी को बढ़ाने की तैयारी में है. यह बात परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कही है. साथ ही उन्होंने अन्य जानकारियां भी दी. पढ़ें पूरी खबर... | Read More

ETV Bharat Live Updates - OLD EV POLICY TO BE EXTENDED DELHI

06:18 AM, 26 Sep 2024 (IST)

Good News...! दिल्ली में बढ़ा न्यूनतम वेतन, आतिशी सरकार का बड़ा फैसला - DELHI GOVERNMENT HIKED MINIMUM WAGE

DELHI GOVERNMENT HIKED MINIMUM WAGE: राजधानी के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली सीएम आतिशी ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. आइए जानते हैं इसमें कितनी बढ़ोतरी हुई है... | Read More

ETV Bharat Live Updates - HIKED MINIMUM WAGE

06:17 AM, 26 Sep 2024 (IST)

दिल्लीवालों के लिए खास खबर! जितना तोड़ेंगे ट्रैफिक रूल्स, उतना महंगा हो सकता है बाइक-कार का प्रीमियम, LG ने लिखा लेटर - Linked Insurance Premium Proposals

Linked Insurance Premium Proposals: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने और सड़क सुरक्षा के लिए लिंक्ड बीमा प्रीमियम के प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया. | Read More

ETV Bharat Live Updates - LG LETTER TO FINANCE MINISTER
Last Updated : Sep 26, 2024, 10:48 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details