दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

Delhi: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यमुना नदी में लगाई डुबकी, त्वचा रोग से हुए पीड़ित

-वीरेंद्र सचदेवा ने किया था चैलेंज. -यमुना नदी में डुबकी लगाने के बाद हुए पीड़ित.

वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी
वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में लगाई डुबकी (ETV Bharat)

By ETV Bharat Delhi Team

Published : 4 hours ago

नई दिल्ली:राजधानी में यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर इन दिनों 'आप' और 'भाजपा' आमने सामने हैं. वहीं इन दिनों कालिंदी कुंज में लगातार यमुना में झाग देखा जा रहा है. इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी को चैलेंज देते हुए गुरुवार सुबह यमुना नदी में डुबकी लगाई. हालांकि कुछ देर बाद स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल जाना पड़ा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के 8,500 करोड़ रुपए के यमुना सफाई घोटाले को उजागर करते हुए यमुना मइया में डुबकी लगा कर दिल्ली सरकार की गलतियों के लिए क्षमा प्रार्थना की. दोपहर बाद म पर लाल रैशेज, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ महसूस हुई. इसके बाद वे राम मनोगर लोहिया अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर दवा दी. बताया गया कि फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार कर दिया गया है.

उन्होंने X पर लिखा, मां यमुना जीवनदायिनी हैं. भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक हैं. परन्तु आज दिल्ली का कोई भी व्यक्ति यमुना के घाट पर पूजा नहीं कर सकता. छठ पर्व आ रहा है. हमारी मां-बहनें पूजा कहां करेंगी? आज मैंने मां यमुना जी के घाट पर डुबकी लगा कर एक दिल्ली वासी के तौर पर मां यमुना से क्षमा मांगी. दिल्ली में यमुना का ऐसा कोई घाट नहीं है जो स्वच्छ हो. अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार ने यमुना सफाई फंड के 8500 करोड़ रुपये लूटकर खा लिये पर मां यमुना की सफाई नहीं की.

यमुना में कई सारे प्रदूषित नाले गिरते हैं, जिससे उसका पानी काफी संक्रमित है. संक्रमित पानी में डुबकी लगाने या उसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर लाल रैशेज और खुजली की समस्या हो जाती है. वैसे तो प्राथमिक उपचार दवाई और ट्यूब से ये समस्या ठीक हो जाती है. अगर समस्या बढ़ती है तो इलाज के दूसरे विकल्प अपनाने पड़ते हैं. - डॉ. सौम्या सचदेव, त्वचा रोग विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें-यमुना में अमोनिया बढ़ने से तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रभावित, हो सकती है पानी की किल्लत

दिया था चैलेंज: इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को नदी में डुबकी लगाने की चुनौती देते हुए कहा था कि उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वह छठ पूजा 2025 से पहले इसे साफ कर देंगे ताकि वे इसमें स्नान कर सकें. जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में बड़ी संख्या लोग छठ महापर्व मनाते हैं. इस दौरान कई बार लोगों को यमुना नदी में डुबकी लगाने से स्वास्थ्य समस्याओं से भी दो चार होना पड़ता है.

यह भी पढ़ें-यमुना के पानी से जहरीले झाग हटाने के लिए किए 6,856 करोड़ खर्च, फिर भी यमुना मैली की मैली

ABOUT THE AUTHOR

...view details