झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / state

निगाहें चुनाव-निशाना गांडेय सीट! सीएम मोहन यादव परिवर्तन सभा में आदिवासी महिलाओं से करेंगे संवाद - Mohan Yadav visit to Gandey - MOHAN YADAV VISIT TO GANDEY

BJP Parivartan Yatra. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा अलग-अलग जिलों में परिवर्तन रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच सोमवार को गिरिडीह के गांडेय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन सभा का आयोजन होना है, जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव संबोधित करेंगे.

cm-mohan-yadav-interact-tribal-women-during-parivartan-rally-in-giridih
सीएम मोहन यादव (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Sep 23, 2024, 8:33 AM IST

Updated : Sep 23, 2024, 9:54 AM IST

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा लगातार अलग-अलग जिलों में परिवर्तन रैली और सभा का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को गिरिडीह के गांडेय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन सभा का आयोजन होना है. जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने सभास्थल बनाया गया है. जहां सभा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव संबोधित करेंगे. यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सह गांडेय विधानसभा प्रभारी अर्जुन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने दी.

उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गांडेय पहुंचेंगे. इस दौरान सीएम सबसे पहले मोहनपुर गांव जाएंगे और यहां के आदिवासी महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे. संवाद कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव सभास्थल पर पहुंचेंगे. इनके साथ क्षेत्र की सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी साथ मौजूद रहेंगी.

भाजपा प्रभारी का बयान (ETV BHARAT)

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसके पहले 20 सितंबर को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के झारखंड धाम से गृह मंत्री अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा को आरंभ किया था. इसके बाद 21 सितंबर को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया.

क्यों महत्वपूर्ण है गांडेय विधानसभा सीट

झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से गांडेय विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण सीट है. इस सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता सह सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन विधायक है. चार महीने पहले इस सीट पर उपचुनाव हुआ था. उपचुनाव में कल्पना सोरेन और भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा के बीच सीधी टक्कर हुई, जिसमें कल्पना सोरेन की जीत हुई थी.

ये भी पढ़ें:कोडरमा में गरजे यूपी के उपमुख्यमंत्री, कहा- झारखंड में चल रही जमानत वाली सरकार

ये भी पढ़ें:बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गिरिडीह में की सभा, कहा- एससी-एसटी आरक्षण को खत्म करने की ख्वाहिश पाले हुए है कांग्रेस

Last Updated : Sep 23, 2024, 9:54 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details